Bitcoin में गिरावट का दौर जारी, Ether व कुछ अन्य altcoins में मामूली बढ़त

Ether को हल्की बढ़त मिली है। खबर लिखने के समय 0.94 प्रतिशत की मामूली वृद्धि के साथ ईथर फिलहाल 4,652 डॉलर (लगभग 3.4 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2021 12:27 IST
ख़ास बातें
  • एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि बाजार की चाल में तेजी से बदलाव की संभावना है।
  • बिटकॉइन में 25 प्रतिशत की इंट्राडे गिरावट देखी गई।
  • Tether, Cardano, Ripple, Polkadot, Dogecoin और Shiba Inu में भी गिरावट।

USD Coin और Polygon सहित केवल कुछ क्रिप्टोकरेंसी में ही हल्की बढ़त दिखी।

दिसंबर के दूसरे सप्ताह में कदम रखते हुए पूरी क्रिप्टोकरेंसी मार्केट सुस्त दिखाई दी। केवल कुछ मुट्ठी भर क्रिप्टो टोकनों ने बढ़ोत्तरी दर्ज की। भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber के अनुसार दुनिया की सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में गिरावट का सिलसिला जारी है, क्योंकि टोकन ने सप्ताह के ट्रेड की शुरुआत 54,553 डॉलर (लगभग 41 लाख रुपये) से की जिसमें 0.28 प्रतिशत गिरावट शामिल है। CoinMarketCap और Binance जैसे अंतर्राष्ट्रीय एक्सचेंजों पर Bitcoin की कीमतें 49,000 डॉलर (लगभग 37 लाख रुपये) के आसपास मँडरा रही हैं और इसे मामूली नुकसान हुआ है।

दूसरी ओर Ether को हल्की बढ़त मिली है। गैजेट्स 360 क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार यह खबर लिखने के समय 0.94 प्रतिशत की मामूली वृद्धि के साथ ईथर फिलहाल 4,652 डॉलर (लगभग 3.4 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है।

जबकि USD Coin और Polygon सहित केवल कुछ क्रिप्टोकरेंसी में ही हल्की बढ़त दिखी। बाकी दूसरे पॉपुलर altcoins ने बिटकॉइन के नक्शे कदम पर गिरावट ही दर्ज की। Tether, Cardano, Ripple, Polkadot, Dogecoin और Shiba Inu में भी लाल रंग ही छाया रहा। 

मगर इतना अवश्य है कि किसी भी क्रिप्टोकरेंसी में अधिक बड़ी बढ़त या बहुत ज्यादा गिरावट नहीं दिखी। सभी अपने हाल फिलहाल के स्तर के आसपास ही बने रहे। इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि बाजार की चाल में तेजी से बदलाव की संभावना है।
Advertisement

"ऑल्टकॉइन ने बिक्री का खामियाजा उठाया, बिटकॉइन में भी 25 प्रतिशत की इंट्राडे गिरावट देखी गई। यह मई 2020 के बाद से इसके एक दिन का सबसे हाई स्टंप है। आने वाला सप्ताह मार्केट के लिए एक और अस्थिर दौर लेकर आ सकता है। अगर कीमतें अगले कुछ हफ्तों में पुराने स्तर पर वापस नहीं आ पाती हैं तो हम एक साइक्लिक बीयर मार्केट में प्रवेश कर सकते हैं।" CoinDCX टीम ने गैजेट्स 360 को बताया।
Advertisement

क्रिप्टो बाजार में उतार-चढ़ाव पिछले हफ्ते के बाद आया, जब यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने WisdomTree के सेकेंड स्पॉट बिटकॉइन एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) के प्रस्ताव को खारिज कर दिया।

8 दिसंबर को आठ मेन क्रिप्टोकरेंसी फर्में, जिसमें Coinbase Global के सीएफओ Alesia Haas, और FTX Trading के सीईओ Sam Bankman-Fried शामिल हैं, यूएस हाउस फाइनेंशियल सर्विसेज कमेटी के सामने पेश होने वाली हैं। यह बैठक अपनी तरह की पहली होगी जहां क्रिप्टो प्लेयर और अमेरिकी सरकार के अधिकारी इस तेजी से बढ़ते क्षेत्र को रेगुलेट करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे।
Advertisement

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  2. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  4. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  2. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  3. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  4. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  6. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
  7. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  9. Lenovo ने लॉन्च किए LOQ Essential लैपटॉप, 60Wh की बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.