Bitcoin में बड़ी गिरावट, टेक्नोलॉजी शेयर्स में बिकवाली का पड़ा असर

पिछले वर्ष अक्टूबर में बिटकॉइन ने 1,26,000 डॉलर से अधिक का हाई लेवल बनाया था। इसके बाद से इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी में 45 प्रतिशत से अधिक की गिरावट हुई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 जून 2026 16:25 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस लगभग 62,660 डॉलर पर था
  • पिछले वर्ष अक्टूबर में बिटकॉइन ने 1,26,000 डॉलर से अधिक का हाई बनाया था
  • क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन घटकर लगभग 2.14 लाख करोड़ डॉलर पर था

पिछले वर्ष अक्टूबर में बिटकॉइन ने 1,26,000 डॉलर से अधिक का हाई लेवल बनाया था

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में बुधवार को गिरावट थी। टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े शेयर्स में भारी बिकवाली का क्रिप्टो मार्केट पर असर पड़ा है। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum में भी नुकसान था। इनवेस्टर्स के रिस्क वाले एसेट्स से दूरी बनाने का संकेत दिख रहा है। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश करने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Coinmarketcap पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 62,660 डॉलर पर था। Ethereum भी गिरकर लगभग 1,668 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Tether, Stellar, XRP और Cronos में भी नुकसान था। क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 2.22 प्रतिशत घटकर लगभग 2.14 लाख करोड़ डॉलर पर था। पिछले वर्ष अक्टूबर में बिटकॉइन ने 1,26,000 डॉलर से अधिक का हाई लेवल बनाया था। इसके बाद से इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी में 45 प्रतिशत से अधिक की गिरावट हुई है। अमेरिका के प्रेसिडेंट के तौर पर Donald Trump के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत में क्रिप्टो मार्केट को बढ़ाने के लिए फैसले लिए जाने की संभावना से बिटकॉइन का प्राइस तेजी से बढ़ा था और इस सबसे महंगी क्रिप्टोकरेंसी ने एक लाख डॉलर का लेवल पार किया था। हालांकि, इसके बाद से क्रिप्टो मार्केट में सेंटीमेंट काफी बदल चुका है। 

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि AI और टेक्नोलॉजी शेयर्स में बिकवाली की वजह से रिस्क वाल एसेट्स से इनवेस्टर्स ने दूरी बनाई है। अमेरिका में फेडरल रिजर्व के सतर्क रवैये और एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) से विड्रॉल का भी मार्केट के सेंटीमेंट पर असर पड़ा है। बिटकॉइन के लिए रेजिस्टेंस लगभग 64,200 डॉलर पर है। इस महीने के हाई लेवल से बिटकॉइन लगभग 13 प्रतिशत तक गिरा है। पिछले सप्ताह अमेरिका और ईरान के बीच समझौता होने से मार्केट के सेंटीमेंट में सुधार हुआ था लेकिन टेक्नोलॉजी शेयर्स में भारी बिकवाली से मार्केट पर असर पड़ा है। 

हाल ही में बिटकॉइन की सबसे बड़ी कॉरपोरेट होल्डर Strategy ने अपने क्रिप्टो के रिजर्व को बढ़ाया है। Strategy (पहले MicroStrategy) के पास कुल 8,45,256 बिटकॉइन हैं। इस अमेरिकी कंपनी की बिटकॉइन होल्डिंग की वैल्यू लगभग 53.6 अरब डॉलर की है। Strategy के को-फाउंडर और एग्जिक्यूटिव चेयरमैन, Michael Saylor ने बताया था कि इसके लिए प्रति बिटकॉइन लगभग 75,680 डॉलर का औसत प्राइस दिया गया है। 
 

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.