Bitcoin 20 लाख रुपये पर स्टेबल, अधिकतर ऑल्टकॉइन्स में गिरावट के साथ हुई शुरुआत

गैजेट्स 360 क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर कहता है कि क्रिप्टोकरेंसीज में ट्रेड ओपनिंग आज हल्के नुकसान साथ हुई है, Cardano, Solana, Binance Coin, Ripple, Polkadot, Avalanche आदि सभी में आज हल्की गिरावट आई है

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 अगस्त 2022 10:59 IST
ख़ास बातें
  • Ether इन दिनों अपने Merge अपग्रेड के कारण सुर्खियों में है
  • एक दिन पहले ईथर की कीमत में 13% की बढ़ोत्तरी देखी गई थी
  • Dogecoin और Shiba Inu, दोनों में ही आज एक बार फिर से है नुकसान

क्रिप्टोकरेंसीज में ट्रेड ओपनिंग आज हल्के नुकसान साथ हुई है

Bitcoin की कीमत में पिछले कई दिनों से स्थिरता देखी जा रही है। क्रिप्टोकरेंसी मार्केट का सरताज बिटकॉइन आज भी 24 हजार डॉलर के करीब स्थिर रहने में कामयाब होता दिख रहा है। एक दिन पहले आए बड़े उछाल के बाद बिटकॉइन की कीमत में आज थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन यह कल हुई बढ़ोत्तरी की तुलना में बहुत मामूली है। इसलिए कहा जा सकता है कि अभी दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी रिकवरी की ओर जा रही है। खबर लिखे जाने तक भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर बिटकॉइन 20.2 लाख रुपये पर ट्रेड कर रहा था जो कि पिछले 24 घंटों में 0.24% की बढ़त है। CoinmarketCap के डेटा के अनुसार, बिटकॉइन का ग्लोबल प्राइस आज हल्का नीचे आया है। खबर लिखे जाने के समय तक इंटरनेशनल एक्सचेंज्स पर बिटकॉइन की कीमत 23,944 डॉलर (लगभग 19.07 लाख रुपये) पर चल रही थी जो कि पिछले 24 घंटों में 2.14% की गिरावट है। 

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether इन दिनों अपने Merge अपग्रेड के कारण सुर्खियों में है, जिसका असर इसकी कीमत पर भी देखा जा रहा है। एक दिन पहले ईथर की कीमत में 13% की बढ़ोत्तरी देखी गई थी। आज भी ईथर में हल्की बढ़त दर्ज हुई है। हालांकि, यह मामूली बढ़त है, लेकिन शाम होने तक कीमत में और अधिक बढ़ोत्तरी की संभावना से  भी इनकार नहीं किया जा सकता है। CoinmarketCap के आंकड़ों के अनुसार, ईथर की कीमत में आज 0.25% की बढ़ोत्तरी हुई है। खबर लिखे जाने के समय ईथर का इंटरनेशनल प्राइस $1,893 पर बना हुआ था। भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर के अनुसार ईथर आज 1,40,001 रुपये पर ट्रेड कर रहा है जो कि पिछले 24 घंटों में 1.34% की गिरावट है। 
Advertisement

गैजेट्स 360 क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर कहता है कि क्रिप्टोकरेंसीज में ट्रेड ओपनिंग आज हल्के नुकसान साथ हुई है। Cardano, Solana, Binance Coin, Ripple, Polkadot, Avalanche आदि सभी में आज हल्की गिरावट देखी गई है। Binance USD, USD Coin, Uniswap जैसे ऑल्टकॉइन्स आज हरे रंग में हैं लेकिन इनमें से किसी की भी बढ़त 1% से ऊपर रिकॉर्ड नहीं की गई है। तुलनात्मक रूप से देखा जाए तो सबसे अधिक नुकसान आज Cardano को होता दिखाई दे रहा है। पिछले 24 घंटों में इसकी कीमत में 4% की गिरावट आई है। 

मीम क्रिप्टोकरेंसी की बात करें तो, Dogecoin और Shiba Inu, दोनों में ही आज एक बार फिर से नुकसान हुआ है। वर्तमान में डॉजकॉइन 5.21 रुपये पर ट्रेड कर रहा है जो कि पिछले 24 घंटों में 3.17% की गिरावट है। वहीं, शिबा इनु की कीमत 0.000926 रुपये पर ट्रेड कर रही है जो कि पिछले 24 घंटों में 2.22 प्रतिशत का नुकसान है।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.