Russia-Ukraine War: Bitcoin, Ether, Doge, Shib, Ripple, Terra सहित सभी पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी डाउन

Uniswap, Cardano और Solana के साथ-साथ Tether, Binance USD, और USD Coin जैसे स्टेबलकॉइन क्रिप्टो प्राइस चार्ट पर प्रॉफिट के साथ ट्रेड हो रहे थे।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 28 फरवरी 2022 14:49 IST
ख़ास बातें
  • खबर लिखने तक, Bitcoin की भारत में कीमत $40,458 (लगभग 30.5 लाख रुपये) थी
  • Ether $2,753 (लगभग 2 लाख रुपये) प्रति टोकन पर कर रहा था ट्रेड
  • यूक्रेन क्रिप्टो डोनेशन से ले चुका है $8 मिलियन (लगभग 60 करोड़ रुपये)

Bitcoin की भारत में कीमत अभी लगभग 30.5 लाख रुपये है

क्रिप्टो बाजार इस महीने उतार-चढ़ाव के दे रहा है, खासतौर पर पिछले एक हफ्ते में मार्केट में बड़ी उथल-पुथल देखने को मिली है। इसकी मुख्य वजह रूस का यूक्रेन पर हमला (Russia-Ukraine War) करना है। एक के बाद एक बड़े देशों ने रूस के ऊपर कई प्रतिबंधों की घोषणा भी की है। इन सब का असर कई निवेशकों की मानसिकता पर दिख रहा है। भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India today) में 1.67 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद दुनिया का सबसे पॉपुलर क्रिप्टो कॉइन $40,458 (लगभग 30.5 लाख रुपये) पर ट्रेड हो रहा था।

वहीं, BTC अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंज्स पर मामूली गिरावट के साथ ट्रेड हो रही थी। उदाहरण के लिए, CoinMarketCap और Binance पर, बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin latest price) लगभग 1.25 प्रतिशत गिरकर लगभग $37,770 (लगभग 28.5 लाख रुपये) हो गई।
Advertisement

Ether की परफॉर्मेंस भी Bitcoin की तरह चल रही है। Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, 3.9 प्रतिशत की गिरावट के साथ, ETH $2,753 (लगभग 2 लाख रुपये) पर ट्रेड हो रहा था।

Coinbase जैसे अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंज्स पर ईथर की कीमत (Ether price today) लगभग 2.5 प्रतिशत के मामूली नुकसान के साथ $2,614 (लगभग 1.98 लाख रुपये) थी।
Advertisement

Binance Coin, Ripple, Polkadot, Terra और Avalanche जैसे अन्य altcoins भी नुकसान के साथ ट्रेड हो रहा थे।
Advertisement

Dogecoin और Shiba Inu भी प्रॉफिट हासिल करने में सफल नहीं हो रहे हैं।

हालांकि, कुछ altcoins ने प्रॉफिट भी देखा, लेकिन मामूली।
Advertisement

Uniswap, Cardano और Solana के साथ-साथ Tether, Binance USD, और USD Coin जैसे स्टेबलकॉइन क्रिप्टो प्राइस चार्ट पर प्रॉफिट के साथ ट्रेड हो रहे थे।
Advertisement

आपातकालीन फंड इकट्ठा करने के लिए, यूक्रेन ने दुनिया भर से क्रिप्टोकरेंसी में डोनेशन स्वीकार करना शुरू कर दिया है। वीकेंड में, यूक्रेन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने बीटीसी और ईटीएच में डोनेशन के लिए क्रिप्टो वॉलेट एड्रेस पोस्ट किए।
 

ब्लॉकचैन एनालिटिक्स फर्म Elliptic के अनुसार, यूक्रेन पहले ही क्रिप्टो डोनेशन से $8 मिलियन (लगभग 60 करोड़ रुपये) इकट्ठा कर चुका है।

यूक्रेन के उप प्रधान मंत्री Mykhailo Fedorov ने सभी प्रमुख क्रिप्टो एक्सचेंज्स से रूसी यूज़र्स को फिलहाल ब्लॉक करने का अनुरोध किया है।
 

CoinMarketCap के अनुसार, वर्तमान में क्रिप्टो क्षेत्र का मार्केट कैप $1.7 ट्रिलियन (लगभग 1,29,35,807 करोड़ रुपये) है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.