Tokyo Olympic में मेडल जीतने वाले भारतीय प्लेयर्स को मिलेंगे लाखों के Bitcoin और Ethereum

खबर लिखने तक भारत में बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin Price in India) लगभग 30.17 लाख रुपये थी। वहीं, इथेरियम की भारत में कीमत (Ethereum price in India) लगभग 20.05 लाख रुपये थी।

Tokyo Olympic में मेडल जीतने वाले भारतीय प्लेयर्स को मिलेंगे लाखों के Bitcoin और Ethereum

खबर लिखने तक भारत में बिटकॉइन की कीमत लगभग 30.17 लाख रुपये थी

ख़ास बातें
  • Bitbns एक्सचेंज ओलंपिक में पदक लाने वाले भारतीय प्लेयर्स को देगा तोहफा
  • गोल्ड, सिल्वर या ब्रॉन्ज़ पदक लाने पर मिलेंगे Bitcoin और Ethereum
  • PV Sindhu और Mirabai Chanu से होगी शुरुआत
विज्ञापन
बुधवार को क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Bitbns ने Tokyo Olympics 2020 में भारत को पदक दिलाने वाले विजेताओं के लिए क्रिप्टोकरेंसी एसआईपी (Cryptocurrency SIP) देने की घोषणा की। Bitbns का कहना है कि पदक जीतने वाले प्रत्येक भारतीय प्लेयरर्स का एक एसआईपी खाता (SIP account) खोला जाएगा, जिसमें कंपनी द्वारा उनके लिए निर्धारित अमाउंट को क्रेडिट कर दिया जाएगा। बता दें कि स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी की 2 लाख रुपये की एसआईपी, रजत पदक (Silver Medal) जीतने वाले खिलाड़ी की 1 लाख रुपये की एसआईपी और कांस्य पदक (Bronze Medal) जीतने वाले खिलाड़ी की 50 हजार रुपये की एसआईपी होगी। 

Bitbns ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए बुधवार को भारतीय ओपलंपिक पदक विजेताओं के लिए इस क्रिप्टोकरेंसी एसआईपी की घोषणा की। ट्विटर पर साझा किए गए पोस्टर से प्रतीत होता है कि इस इनाम की शुरुआत मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) और पीवी सिंधू (PV Sindhu) से हो सकती है। चानू ने देश के लिए वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल और सिंधू ने बैडमिंटन में कांस्य पदक जीता है।

इन विजेताओं को अपनी KYC पूरी करनी होगी, जिसके बाद कंपनी द्वारा खोले गए इनके अकाउंट में तय की गई राशि ऑटो-क्रेडिट हो जाएगी। ये SIP 3 से 5 साल की अवधि के लिए होगी।

Moneycontrol के मुताबिक, कंपनी के CEO गौरव दहाके (Gaurav Dahake) का कहना है कि "पिछले एक दशक में Bitcoin और Ethereum ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है और जबरदस्त रिटर्न दिया है और हम चाहते हैं कि ये पुरस्कृत यात्रा हमारे विजेता भी करें।"

बता दें कि खबर लिखने तक भारत में बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin Price in India) लगभग 30.17 लाख रुपये थी। वहीं, इथेरियम की भारत में कीमत (Ethereum price in India) लगभग 20.05 लाख रुपये थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »