Bitcoin, Ether, Solana सहित सभी बड़ी क्रिप्टकरेंसी पर अमेरिकी इन्फ्लेशन का असर, प्राइस गिरे

Cardano, Solana, Polygon, Terra, Binance Coin, Cosmos, Polkadot, और Chainlink की वैल्यू डाउन गई है।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 11 फरवरी 2022 16:26 IST
ख़ास बातें
  • खबर लिखते समय तक, बिटकॉइन की कीमत $45,597 (लगभग 34.5 लाख रुपये) थी
  • ईथर $3,240 (लगभग 2.5 लाख रुपये) प्रति टोकन पर कर रहा था ट्रेड
  • Cardano, Solana, Polygon, Terra सहित लोकप्रिय altcoins भी गिरे

Bitcoin की भारत में कीमत अभी लगभग 34.5 लाख रुपये है

बिटकॉइन की कीमत आज (Bitcoin price in India today) गिरती नज़र आई, जिसकी एक वजह अमेरिका में मुद्रास्फीति की चिंता हो सकती है। हालांकि, यह हफ्ता अभी तक बिटकॉइन के लिए अच्छा साबित हुआ था। खबर लिखे जाने तक, भारतीय क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर बिटकॉइन की वैल्यू (Bitcoin value today) $45,597 (लगभग 34.5 लाख रुपये) थी, जो पिछले 24 घंटों में 1.13 प्रतिशत की गिरावट थी।

इस बीच, ग्लोबल एक्सचेंज पर, सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी की कीमत पिछले 24 घंटों में 1.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ $43,199 (लगभग 32.5 लाख रुपये) थी। CoinGecko के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद, बिटकॉइन की वैल्यू पिछले एक हफ्ते में लगभग 16.5 प्रतिशत बढ़ गई है।

मार्केट कैप के हिसाब से दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether के लिए यह हफ्ता मजबूत रहा, लेकिन वर्तमान में यह लाल रंग में है। खबर लिखते समय तक, CoinSwitch Kuber पर ईथर की कीमत (Ether price in India today) $3,240 (लगभग 2.5 लाख रुपये) थी, जबकि ग्लोबल एक्सचेंज्स में इसकी कीमत $3,069 (लगभग 2.5 लाख रुपये) थी, जो पिछले 24 घंटों में 2.74 प्रतिशत गिरावट है। CoinGecko डेटा से पता चलता है कि एक हफ्ते पहले ईथर की कीमत की तुलना में ETH 14.3 प्रतिशत बढ़ा है।

Gadgets 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि शुक्रवार की शुरुआत में अधिकांश लोकप्रिय altcoins की कीमतों में गिरावट देखी गई है। Cardano, Solana, Polygon, Terra, Binance Coin, Cosmos, Polkadot, और Chainlink की वैल्यू डाउन गई है। Tether जैसे स्टेबलकॉइन को छोड़कर, Avalanche एकमात्र क्रिप्टो-एसेट है, जो हरे रंग में ट्रेड होती नज़र आ रही है।
Advertisement

मीम कॉइन के लिए इस हफ्ता का अंत अच्छा साबित नहीं हो रहा। हालांकि, शीबा इनु की कीमत (Shiba Inu price in India) अभी भी पिछले हफ्ते की तुलना में 46 प्रतिशत अधिक है। पिछले 24 घंटों में 3.05 प्रतिशत की गिरावट के बाद, डॉजकॉइन की कीमत (Dogecoin price in India today) वर्तमान में $0.16 (लगभग 12 रुपये) है, जबकि पिछले 24 घंटों में 5.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ शीबा इनु की वैल्यू $ 0.000032 (लगभग 0.002) है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.