Bitcoin और Ether सहित अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज में गिरावट

पिछले एक दिन में बिटकॉइन का प्राइस 1,039 डॉलर गिरा है। इससे पहले बिटकॉइन में लगभग दो सप्ताह तक तेजी रही थी

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 नवंबर 2023 23:23 IST
ख़ास बातें
  • पिछले एक दिन में बिटकॉइन का प्राइस 1,039 डॉलर गिरा है
  • इससे पहले बिटकॉइन में लगभग दो सप्ताह तक तेजी रही थी
  • कुछ देशों में क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं

हाल ही में बिटकॉइन ने लगभग 37,100 डॉलर के साथ इस महीने का उच्च स्तर छुआ था

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin के प्राइस में बुधवार को लगभग तीन प्रतिशत की गिरावट थी। इसका प्राइस 35,417 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। यह लगातार दूसरा दिन है कि जब बिटकॉइन में नुकसान है। पिछले एक दिन में इसका प्राइस 1,039 डॉलर गिरा है। इससे पहले बिटकॉइन में लगभग दो सप्ताह तक तेजी रही थी। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस 3.97 प्रतिशत घटकर लगभग 1,973 डॉलर पर था। इसके अलावा Tether, Ripple, Solana, USD Coin, Tron, Chainlink, Polkadot, Litecoin, Stellar, Monero, Cronos और Binance USD के प्राइस में भी कमी थी। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 2.11 प्रतिशत घटकर लगभग 1.36 लाख करोड़ डॉलर पर था। अमेरिका में सिक्योरिटीज रेगुलेटर की ओर से बिटकॉइन स्पॉट ETF के लिए स्वीकृति मिलने की संभावना की वजह से पिछले कुछ सप्ताह से इसके प्राइस में 40 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई थी। 

CoinSwitch के मार्केट्स डेस्क ने Gadgets 360 को बताया, "क्रिप्टो मार्केट में पिछले एक दिन में बड़ी गिरावट हुई है। बिटकॉइन का प्राइस घटकर 36,000 डॉलर से नीचे चला गया है। इसके लिए अगला सपोर्ट लेवल 33,500 डॉलर का है। अगर बिटकॉइन इसे बरकरार रखता है तो इसमें तेजी का ट्रेंड बनेगा।" इस सप्ताह की शुरुआत में बिटकॉइन ने लगभग 37,100 डॉलर के साथ इस महीने का उच्च स्तर छुआ था। हालांकि, इसके बाद से इसमें गिरावट है। 

बिटकॉइन ने दो वर्ष पहले लगभग 68,000 डॉलर का हाई लेवल छुआ था। इसके बाद से इसके प्राइस में भारी गिरावट हुई थी। इससे इनवेस्टर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। कुछ क्रिप्टो फर्मों के दिवालिया होने से भी मार्केट में गिरावट आई थी। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाने की जरूरत बताई थी। उनका कहना था कि टेक्नोलॉजी के डिवेलपमेंट के साथ रफ्तार बरकरार रखने की जरूरत है। इससे पहले फाइनेंस मिनिस्ट्री और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भी क्रिप्टो के लिए रूल्स बनाने का पक्ष लिया था। RBI का मानना है कि क्रिप्टोकरेंसीज के साथ कोई मजबूत वैल्यू नहीं जुड़ी और इस वजह से इस पर बैन लगाना चाहिए। कुछ देशों में क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं।  इससे इस मार्केट में स्कैम के मामलों में कमी हो सकती है। इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनने से इनवेस्टर्स की संख्या में भी बढ़ोतरी हो सकती है। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Solana, Regulators, Bitcoin, Market, Ether, Support, Levels, Investors, ETF, Cronos, Prices
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Nothing Phone (4b) लॉन्च 7 जुलाई को, 8GB रैम के साथ होगा दमदार Snapdragon प्रोसेसर!
  3. सुपरकार जैसा डिजाइन वाला Infinix फोन भारत में लॉन्च, बैक पैनल पर भी मिलेगा डिस्प्ले, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Max के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  5. बिना ड्राइवर दौड़ी Xiaomi की ये इलेक्ट्रिक कार, Audi को पछाड़ बना डाला नया रिकॉर्ड
  6. Amazon का बड़ा ऐलान! 300 शहरों में मिलेगी फास्ट डिलीवरी, पार्टनर्स के बच्चों को स्कॉलरशिप
  7. 37000 रुपये गिरी Samsung के बड़ी डिस्प्ले वाले फ्लैगशिप फोन की कीमत, यहां मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Aadhaar में ईमेल अपडेट करना होगा 1 जुलाई से फ्री, मोबाइल ऐप पर लगने वाली 75 रुपये फीस हुई माफ
  9. RedMagic Gaming Tablet 5 Pro में मिलेगा 9.06 इंच OLED पैनल, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon का बड़ा ऐलान! 300 शहरों में मिलेगी फास्ट डिलीवरी, पार्टनर्स के बच्चों को स्कॉलरशिप
  2. सुपरकार जैसा डिजाइन वाला Infinix फोन भारत में लॉन्च, बैक पैनल पर भी मिलेगा डिस्प्ले, जानें कीमत
  3. iPhone यूजर्स के लिए बड़ी राहत! Google Meet में अब चुटकी में करें मीटिंग जॉइन
  4. लैपटॉप की बैटरी जल्दी होती है खत्म, इन आदतों को अभी छोड़ें और बनाएं अपने डिवाइस को बेहतर
  5. बिना ड्राइवर दौड़ी Xiaomi की ये इलेक्ट्रिक कार, Audi को पछाड़ बना डाला नया रिकॉर्ड
  6. बिना PIN डाले होगी पेमेंट! Google Pay, PhonePe और Paytm में ऐसे चालू करें UPI Lite
  7. Vivo X Fold 6 आ रहा 200MP धांसू कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 26 जून को है लॉन्च
  8. Redmi Note 17 सीरीज फोन देगा 9000mAh बैटरी के साथ दस्तक, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक
  9. Motorola Edge 70 Pro+ vs Samsung Galaxy A37 5G vs Vivo V70: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Nothing Phone (4b) लॉन्च 7 जुलाई को, 8GB रैम के साथ होगा दमदार Snapdragon प्रोसेसर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.