Bitcoin, Ether समेत इन क्रिप्टो की कीमतें बढ़ी, लेकिन Dogecoin निवेशकों को मिली निराशा

Tether, USD Coin, और Bitcoin Cash की परफॉर्मेंस खासी निराशाजनक रही। ये तीनों कॉइन नुकसान के साथ खुलें।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2021 17:03 IST
ख़ास बातें
  • Bitcoin और Ether की कीमतों में आ रहा है सुधार
  • Dogecoin की कीमत गिरने के बाद अब 0.78 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई
  • Tether, USD Coin, और Bitcoin Cash की परफॉर्मेंस रही निराशाजनक

Bitcoin की भारत में कीमत अभी लगभग 39 लाख रुपये है

बिटकॉइन (Bitcoin) की परफॉर्मेंस में समय के साथ अब सुधार आता दिखाई दे रहा है। गुरुवार, 16 दिसंबर को खबर लिखने तक, मामूली बढ़ोतरी के साथ भारतीय एक्सचेंज CoinSwith Kuber में दुनिया की इस सबसे पुरानी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरंसी की कीमत (Bitcoin price in India) 51,190 डॉलर (लगभग 39 लाख रुपये) के करीब थी। इसके अलावा, CoinMarketCap जैसे अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंज पर बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price) 1.15 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 48,714 डॉलर (लगभग 37 लाख रुपये) थी।

Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, खबर लिखने तक Ether की ट्रेडिंग कीमत (Trading price of Ether in India) 2.23 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 4,192 डॉलर (लगभग 3 लाख रुपये) थी।

Cardano, Ripple, Polkadot, Polygon, Litecoin और Uniswap ने भी मामूली बढ़ोतरी देखी है। हालांकि कुछ मीम कॉइन हैं, जिन्होंने पिछले 24 घंटों में अच्छा परफॉर्म नहीं किया है।

डॉजकॉइन (Dogecoin) और शीबा इनु (Shiba Inu) में 2.67 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, जबकि बाद में 0.78 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली।
Advertisement

Tether, USD Coin, और Bitcoin Cash की परफॉर्मेंस खासी निराशाजनक रही। ये तीनों कॉइन नुकसान के साथ खुलें।
Advertisement

हाल ही में, अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बढ़ती मुद्रास्फीति को देखते हुए अपने COVID प्रोत्साहन में कटौती की। अमेरिकी डॉलर में गिरावट के डर से, निवेशक अब क्रिप्टोकरेंसी की ओर अपनी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। यही कारण है कि इस बाज़ार में पिछले कुछ महीनों से काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं और अब, धीरे-धीरे मार्केट में सुधार हो रहा है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  5. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.