Bitcoin, Ether में आया हल्का सुधार, लेकिन बाकी ऑल्टकॉइन्स का बुरा हाल! जानें लेटेस्ट प्राइस

पिछले 24 घंटों में 3.72 प्रतिशत की गिरावट के बाद डॉजकॉइन की कीमत $0.12 (लगभग 10 रुपये) पर है

Bitcoin, Ether में आया हल्का सुधार, लेकिन बाकी ऑल्टकॉइन्स का बुरा हाल! जानें लेटेस्ट प्राइस

बिटकॉइन की कीमत भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर $33,095 (लगभग 25.5 लाख रुपये) पर है

ख़ास बातें
  • लगभग सभी पॉपुलर ऑल्टकॉइन्स लाल रंग में रंगे हैं
  • डॉजकॉइन की कीमत $0.12 (लगभग 10 रुपये) पर है
  • Terra पिछले 24 घंटों में 61 प्रतिशत गिर चुका है
विज्ञापन
Bitcoin समेत पूरी क्रिप्टोकरेंसी मार्केट पिछले कई दिनों से मंदी से गुजर रही है। इस दौरान बिटकॉइन की कीमत सोमवार को $30,000 (लगभग 23 लाख रुपये) के नीचे आ गई। हालांकि मंगलवार को इसकी कीमत में हल्का सुधार दिखा। वर्तमान में बिटकॉइन की कीमत भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर $33,095 (लगभग 25.5 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही है जो कि पिछले 24 घंटों में 1.05 प्रतिशत की गिरावट है।  

CoinMarketCap, Coinbase, और Binance जैसे ग्लोबल एक्सेचेंज्स पर बिटकॉइन की कीमत $31,266 (लगभग 24 लाख रुपये) है जो कि पिछले 24 घंटों में 0.30 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी है। CoinGecko डेटा के अनुसार वीक-टू-डे परफॉर्मेंस में इसकी कीमत 16.2 प्रतिशत नीचे आ चुकी है। 

ईथर में भी हल्का सुधार देखा गया है। खबर लिखने के समय पर ईथर की कीमत भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर $2,525 (लगभग 1.95 लाख रुपये) थी। ग्लोबल एक्सचेंज्स पर इसकी कीमत $2,393 (लगभग 1.85 लाख रुपये) जो कि पिछले 24 घंटों में 1.19 प्रतिशत का इजाफा है। वीक-टू-डे परफॉर्मेंस में इसकी कीमत 14.2 प्रतिशत नीचे है। 

गैजेट्स 360 क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर बताता है कि लगभग सभी पॉपुलर ऑल्टकॉइन्स लाल रंग में रंगे हैं। इतना ही नहीं, स्टेबल कॉइन्स में भी गिरावट देखी जा रही है। इनमें सबसे अधिक नुकसान Terra को हुआ है जो पिछले 24 घंटों में 61 प्रतिशत गिर चुका है। इस बीच, Uniswap, Cosmos, Avalanche, Cardano, Chainlink, Polygon और Solana में भी गिरावट आई है।  

मीम क्रिप्टोकरेंसी को देखें तो, Shiba Inu और Dogecoin के हिस्से में भी गिरावट आई है। पिछले 24 घंटों में 3.72 प्रतिशत की गिरावट के बाद डॉजकॉइन की कीमत $0.12 (लगभग 10 रुपये) पर है और शिबा इनु में पिछले 24 घंटों में 3.66 प्रतिशत की गिरावट आई है। खबर लिखने के समय तक शिबा इनु की कीमत $0.000017 (लगभग 0.0013 रुपये) पर थी।  
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Bitcoin, Ether, Cryptocurrency, latest crypto prices
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »