Bitcoin, Ether, Solana, Dogecoin सहित सभी क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल, जानें लेटेस्ट प्राइस

मीम कॉइन के लिए साल की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि फरवरी का महीना SHIB और DOGE दोनों के लिए अच्छा है।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 7 फरवरी 2022 16:36 IST
ख़ास बातें
  • खबर लिखते समय तक, बिटकॉइन की कीमत $45,087 (लगभग 33.5 लाख रुपये) थी
  • वर्तमान में Ether करीब $3,238 (लगभग 2.5 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है
  • Solana, Avalanche, Polygon जैसे altcoins की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखी गई

Cardano, Solana, Avalanche, Polygon, और Chainlink समेत सभी बड़े altcoins की कीमतें बढ़ी हैं

बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India) अब तेज़ी के साथ बढ़ रही है। बीते शुक्रवार तक, दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में 10 प्रतिशत की जोरदार बढ़तोरी दर्ज हुई, जिसमें BTC ग्लोबल एक्सचेंज्स में बिटकॉइन की कीमत $45,000 (लगभग 34 लाख रुपये) के मार्के के पार चली गई। खबर लिखते समय तक, बिटकॉइन की कीमत (Price of Bitcoin today) $45,087 (लगभग 33.5 लाख रुपये) थी, जो भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर पिछले 24 घंटों में 3.88 प्रतिशत की बढ़तोरी है।

इस बीच, ग्लोबल एक्सचेंज्स पर बिटकॉइन का प्राइस पिछले 24 घंटों में 3.36 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ $42,714 (लगभग 32 लाख रुपये) था। CoinGecko के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में निराशाजनक परफॉर्मेंस के बाद, बिटकॉइन की वैल्यू पिछले एक हफ्ते में लगभग 13% बढ़ी है।
Advertisement

वहीं, Ether भी Bitcoin की तरह बेहतरीन परफॉर्म कर रहा है। खबर लिखते समय तक, CoinSwitch Kuber पर ईथर की कीमत (Ether price in India today) $3,238 (लगभग 2.5 लाख रुपये) थी, जबकि ग्लोबल एक्सचेंज्स पर यह $3,078 (लगभग 2.5 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा था। यह पिछले 24 घंटों में 2.88 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।

Gadgets 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि अधिकांश लोकप्रिय altcoins के लिए भी हफ्ते की शुरुआत अच्छी हुई है। Cardano, Solana, Avalanche, Polygon, Terra, Binance Coin, Cosmos, Polkadot, और Chainlink सभी  की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।
Advertisement

मीम कॉइन के लिए साल की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि फरवरी का महीना SHIB और DOGE दोनों के लिए अच्छा है। पिछले 24 घंटों में 7.79 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ डॉजकॉइन की कीमत (Dogecoin price in India today) $0.16 (लगभग 12 रुपये) थी, जबकि, शीबा इनु का कीमत (Shiba Inu Price in India today) $0.00029 (लगभग 0.002 रुपये) थी, जो पिछले 24 घंटों में 24.39 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  2. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  3. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  4. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  5. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  7. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  8. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  9. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  10. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.