Bitcoin, Ether समेत इन क्रिप्टो कॉइन की कीमतों में आज बढ़ोतरी, लेकिन Tether व Ripple ने किया निराश

कुछ क्रिप्टोकरेंसी ऐसी भी हैं, जो इस फेस्टिव वीक में जलवा दिखाने में कामयाब नहीं हो पा रही हैं। आज Tether, Ripple, USD Coin, और Polygon की कीमतों में मामूली गिरावट देखी गई है।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2021 14:47 IST
ख़ास बातें
  • Bitcoin, Ether, Dogecoin, Shiba Inu ने आज किया बेहतरीन परफॉर्म
  • Tether, Ripple, Polygon के लिए आज का दिन स्लो
  • छोटे व्हेल आसानी से क्रिप्टो मार्केट में हेरफेर कर सकते हैं: Mudrex CEO

Bitcoin की भारत में कीमत अभी लगभग 40 लाख रुपये है

Bitcoin की कीमत ने आज 4.55% की बढ़ोतरी के साथ दिन की शुरुआत की। क्रिसमस से एक दिन पहले, यानी 24 दिसंबर को लगभग सभी बड़े क्रिप्टो कॉइन पर निवेशक मेहरबान दिखाई दे रहे हैं। खबर लिखे जाने तक, भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India) $53,305 (लगभग 40 लाख रुपये) थी। पिछले कुछ दिनों में यह पहली बार है, जब बिटकॉइन $51,000 (करीब 38 लाख रुपये) के निशान से आगे निकला है। वहीं, ग्लोबल क्रिप्टो एक्सचेंज CoinMarketCap और Binance पर, बिटकॉइन की वैल्यू लगभग $50,973 (लगभग 38 लाख रुपये) थी।

Ether ने भी Bitcoin की तरह अच्छी बढ़ोतरी देखी है। दुनिया के दूसरे सबसे बड़े कॉइन ने 2.37% की बढ़त के देखी है। Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, खबर लिखे जाने तक ईथर की कीमत (Ether price in India) प्रति टोकन $4,285 (लगभग 3.2 लाख रुपये) थी।

Cardano, Polkadot, Dogecoin, और Shiba Inu जैसे altcoins ने भी आज अच्छा परफॉर्म किया है और इनके ट्रेडिंग चार्ट हरे रंग में रंगे दिखाई दे रहे हैं।

हालांकि कुछ क्रिप्टोकरेंसी ऐसी भी हैं, जो इस फेस्टिव वीक में जलवा दिखाने में कामयाब नहीं हो पा रही हैं। आज Tether, Ripple, USD Coin, और Polygon की कीमतों में मामूली गिरावट देखी गई है।
Advertisement

“ वीकेंड (सप्ताहांत) आ गया है, और इसके साथ रिटेल ट्रेडर्स को तगड़ी ट्रेडिंग करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। क्रिप्टोकरेंसी निवेश फर्म Mudrex के सीईओ और सह-संस्थापक एडुल पटेल (Edul Patel) ने Gadgets 360 को बताया, "छोटे व्हेल आसानी से क्रिप्टो मार्केट में हेरफेर कर सकते हैं।"
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.