Bitcoin, Ether, Dogecoin सहित बड़ी क्रिप्टोकरेंसी के प्राइसेज में ज्यादा बदलाव नहीं, Terra की वैल्यू में आई तेजी

Dogecoin की कीमत खबर लिखते समय $0.16 (लगभग 12.31 रुपये) थी, जबकि Shiba Inu $0.000031 (लगभग 0.002316 रुपये) पर ट्रेड हो रहा था।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 10 जनवरी 2022 18:04 IST
ख़ास बातें
  • Bitcoin वर्तमान में लगभग $45,931 (करीब 34.05 लाख) पर हो रहा है ट्रेड
  • Ripple, Cardano, और Litecoin की कीमतों में भी गिरावट
  • Polygon, Chainlink, Polkadot, और Uniswap की कीमतों में बढ़ोतरी

Bitcoin की भारत में कीमत अभी लगभग 34 लाख रुपये है

Bitcoin की साल की शुरुआत गिरावट के साथ हुई, लेकिन रविवार को इसकी कीमत में थोड़ा उछाल देखने को मिला। भारतीय एक्सचेंज्स पर बिटकॉइन की वैल्यू (Bitcoin value today) में 2.37% की बढ़ोतरी देखी गई। हालांकि, खबर लिखते समय तक, CoinSwitch Kuber जैसे भारतीय एक्सचेंज्स पर पिछले 24 घंटों में इसकी कीमत (Bitcoin price in India today) $45,931 (लगभग 34.05 लाख रुपये) पर थी। इस बीच, ग्लोबल एक्सचेंज्स पर, दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी की कीमत पिछले 24 घंटों में 0.22% बढ़ी है और खबर लिखने जाने तक, लगभग $42,149 (करीब 31.24 लाख रुपये) पर ट्रेड हो रही थी।

वहीं, रविवार को Ether ने काफी अच्छा परफॉर्म किया। बीते दिन इथेरियम पर आधारित क्रिप्टोकरेंसी 3.48% की बढ़ोतरी के साथ ट्रेड हो रही थी। हालांकि, खबर लिखते समय CoinSwitch Kuber पर ईथर की वैल्यू (Ether value today) $3,463 (लगभग 2.57 लाख रुपये) थी, जबकि ग्लोबल एक्सचेंज्स पर इसकी कीमत (Ether price in India today) $3,173 (लगभग 2.35 लाख रुपये) थी।

Gadgets 360 का क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर ने दिखाया कि ज्यादातर पॉपुलर altcoins ने मिक्स परफॉर्मेंस दी। Ripple, Cardano, और Litecoin की कीमतों में गिरावट रही, लेकिन Polygon, Chainlink, Polkadot, और Uniswap सभी की कीमतें बढ़ती दिखाई दी। पब्लिक ब्लॉकचेन और DeFi इकोसिस्टम पर आधारित Terra की कीमत पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा बढ़ी है।

वीकेंड में मीम कॉइन की परफॉर्मेंस काफी अच्छी रही, लेकिन पिछले 24 घंटों में पासा पलट गया। Dogecoin की कीमत खबर लिखते समय $0.16 (लगभग 12.31 रुपये) थी, जबकि Shiba Inu $0.000031 (लगभग 0.002316 रुपये) पर ट्रेड हो रहा था।
Advertisement

CoinGecko के अनुसार, पिछले एक हफ्ते में Bitcoin की कीमत 10% से अधिक गिर गई है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.