बिटकॉइन का प्राइस 30,000 डॉलर से पार, अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज में तेजी

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 5.75 प्रतिशत की तेजी थी। इसका प्राइस लगभग 1,915 डॉलर पर था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 जून 2023 17:36 IST
ख़ास बातें
  • अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज में उछाल आया है
  • क्रिप्टो मार्केट का वैल्यूएशन लगभग 1.18 लाख करोड़ डॉलर हो गया
  • बिटकॉइन ने एक महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस लेवल को तोड़ा है

पिछले एक दिन में बिटकॉइन का प्राइस 1,578 डॉलर चढ़ा है

क्रिप्टो मार्केट में रिकवरी का संकेत मिल रहा है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin ने छह सप्ताह में पहली बार 30,000 डॉलर का लेवल पार किया है। इसका प्राइस 30,248 डॉलर पर था। अमेरिका में लगातार इंटरेस्ट रेट बढ़ने और मार्केट पर प्रेशर के कारण इसके प्राइस में भारी गिरावट आई थी। पिछले एक दिन में बिटकॉइन का प्राइस 1,578 डॉलर चढ़ा है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 5.75 प्रतिशत की तेजी थी। इसका प्राइस लगभग 1,915 डॉलर पर था। मार्केट में तेजी के बीच अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज में उछाल आया है। Binance Coin, Ripple, Cardano, Solana, Tron और Litecoin के साथ ही Avalanche, Polygon और Polkadot में भी तेजी थी। पिछले एक दिन में क्रिप्टो मार्केट का वैल्यूएशन लगभग 4.65 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.18 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गया है। 

CoinSwitch Ventures के इनवेस्टमेंट्स लीड, Parth Chaturvedi ने Gadgets 360 को बताया, "मार्केट में इस तेजी के पीछे बड़े फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस का क्रिप्टोकरेंसीज में दिलचस्पी लेना है। BlackRock ने बिटकॉइन ETF के लिए फाइलिंग की है और Deutsche Bank ने क्रिप्टो कस्टडी सर्विसेज देने के लिए लाइसेंस मांगा है। इस मार्केट्स में पॉजिटिव ट्रेंड है।" क्रिप्टो मार्केट में तेजी के बारे में CoinDCX की रिसर्च टीम ने कहा, "बिटकॉइन की हिस्सेदारी दो वर्षों में पहली बार 50 प्रतिशत पर पहुंची है और बहुत से ऑल्टकॉइन्स से बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट किया जा रहा है। नए एक्सचेंज EDX Markets के शुरू होने का भी क्रिप्टोकरेंसीज को फायदा मिल सकता है।" 

बिटकॉइन ने पिछले वर्ष लगभग 68,000 डॉलर का हाई लेवल छुआ था। इसके बाद से इसके प्राइस में भारी गिरावट हुई है। इससे इनवेस्टर्स को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। कुछ क्रिप्टो फर्मों के दिवालिया होने से भी इस मार्केट को झटका लगा था। इससे इस सेगमेंट से जुड़ी कई फर्मों की स्थिति बहुत कमजोर हुई है। बहुत से देशों में क्रिप्टोकरेंसीज के लिए रेगुलेशंस बनाए जा रहे हैं। इससे क्रिप्टो मार्केट पर इनवेस्टर्स का विश्वास बढ़ने की संभावना है। बिटकॉइन ने एक महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस लेवल को तोड़ा है। इससे पॉजिटिव ट्रेंड का संकेत मिल रहा है। अमेरिका में इंटरेस्ट रेट्स में बढ़ोतरी नहीं होने और बिटकॉइन में तेजी जारी रहने पर इस सेगमेंट में इनवेस्टर्स की संख्या बढ़ सकती है। 
Advertisement


 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.