बिटकॉइन को बनाने वाले गुमनाम शख़्स सातोशी नाकामोतो का पहला स्टैचू आया दुनिया के सामने

Bitcoin को बनाने वाले Satoshi Nakamoto (काल्पनिक नाम) की स्टैच्यू को हंगरी के बुडापेस्ट में बीते गुरूवार को पहली बार दुनिया के सामने आई।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 सितंबर 2021 15:47 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन को 2009 में दुनिया के सामने लाया गया था।
  • इसको बनाने वाला व्यक्ति गुमनाम रहा है।
  • सतोशी नाकामोतो संभवतः एक काल्पनिक नाम है।

बिटकॉइन निर्माता की वास्तविक पहचान के बारे में कई अटकलें हैं लेकिन इसकी पुष्टि कभी नहीं की गई।

Bitcoin को बनाने वाले Satoshi Nakamoto (काल्पनिक नाम) की स्टैच्यू को हंगरी के बुडापेस्ट में बीते गुरूवार को पहली बार दुनिया के सामने आई। हालांकि इस महान रचनाकार की पहचान अभी भी दुनिया के लिए एक रहस्य है, फिर भी ये कांस्य प्रतिमा पारंपरिक करेंसी के इतर वर्चु्अल करेंसी को दुनिया के सामने लाने के लिए इनके योगदान को सम्मान देती है। इसे बुडापेस्ट के ग्राफीशॉप पार्क में रखा गया है। यह एक हुडी पहने हुए व्यक्ति की मूर्ति है जिस पर बिटकॉइन (BTC) का लोगो बनाया गया है। सतोशी नाकामोतो की गुमनामी को बनाए रखने के लिए चेहरे की बनावट को स्पष्ट नहीं रखा गया है। एक वीडियो में प्रतिमा के आसपास लोगों की भीड़ को इवेंट के दौरान तस्वीरें और वीडियो लेते हुए दिखाया गया है।

मूर्ति के अनावरण के इवेंट में "स्टैच्यू ऑफ सातोशी" प्रोजेक्ट के को-फाउंडर और क्रिप्टो न्यूज़ साइट Kripto Akademia के एडिटर एंड्रास ग्योरफी और हंगेरियन क्रिप्टो एक्सचेंज Shinrai के सीईओ डेब्रेजेनी बरनबास भी मौजूद थे। दोनों ने समारोह में भीड़ को संबोधित किया.

ब्रॉन्ज स्टैच्यू से पर्दा उठाने से पहले ग्योरफी ने कहा, "वह कोई भी हो, बिटकॉइन वैल्यू बनाता है, और खास तौर पर बिटकॉइन ब्लॉकचेन के पीछे की तकनीक, वैल्यू बनाती है।" Cointelegraph की एक रिपोर्ट के अनुसार बरनबास ने कहा, "सातोशी नाकामोतो ने किसी भी तरह के बिचौलियों से मुक्त एक आजाद करेंसी बनाई है। हमने खुद को यह याद दिलाने के लिए यह प्रतिमा बनाई है कि साहस एक पुण्य है। हमें बड़े सपने देखने की जरूरत है।"

"स्टैच्यू ऑफ सातोशी" प्रोजक्ट की घोषणा पहली बार मई में की गई थी। यह Coin, Kripto Akademia, Blockchain Hungary Association, और Blockchain Budapest द्वारा सपोर्ट की गई थी। मूर्तिकार गेर्जली रेका और तमस गिली ने जानबूझकर मूर्ति के चेहरे पर मिरर जैसी चमक बिखेर दी। शायद, उनका उद्देश्य इस बात की ओर ध्यान दिलाना था कि "हम सब सातोशी हैं"।
Advertisement

रिपोर्टों से पता चलता है कि स्टैच्यू को पार्क में Apple के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स जैसी प्रसिद्ध हस्तियों की मूर्तियों के पास रखा जाएगा। यूजर्स इस इवेंट को लेकर पहले से ही उत्साहित रहे। कुछ लोगों ने बिटकॉइन क्रिएटर को कई तरह से पूजा करना शुरू कर दिया है। सातोशी नाकामोतो की पहचान और मौजूदगी के बारे में अटकलें कई लोगों के लिए एक पहेली बनी हुई हैं। खबर लिखने के समय भारत में बिटकॉइन की कीमत 38,03,883 रुपये थी।
Advertisement

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  2. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.