Bitcoin और Ether के प्राइस में क्रिप्टो मार्केट जैसी वोलैटिलिटी

इंटरनेशनल एक्सचेंज Coinbase पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 0.96 प्रतिशत बढ़कर लगभग 20,132 डॉलर पर था

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 सितंबर 2022 14:41 IST
ख़ास बातें
  • Bitcoin के प्राइस में मंगलवार को लगभग 0.75 प्रतिशत की गिरावट थी
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस बढ़ रहा है
  • Binance Coin, Ripple, Solana और Polygon में तेजी थी

बिटकॉइन ने पिछले वर्ष नवंबर में 67,000 डॉलर से अधिक का हाई बनाया था

इस महीने की शुरुआत से क्रिप्टोकरेंसीज के लिए मुश्किलें रही हैं। मार्केट में वोलैटिलिटी का असर इनके प्राइसेज पर भी पड़ रहा है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin के प्राइस में मंगलवार को लगभग 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ शुरुआत हुई। क्रिप्टो एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर यह 19,748 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि, इंटरनेशनल एक्सचेंज Coinbase पर इसका प्राइस लगभग 0.96 प्रतिशत बढ़कर लगभग 20,132 डॉलर पर था।

बिटकॉइन ने पिछले वर्ष नवंबर में 67,000 डॉलर से अधिक का हाई बनाया था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस बढ़ रहा है। Gadgets 360 के प्राइस ट्रैकर के अनुसार, यह लगभग 3.73 प्रतिशत चढ़कर लगभग 1,634 डॉलर पर था। इसके प्राइस में तेजी का बड़ा कारण जल्द ही इस ब्लॉकचेन के अपग्रेड Merge का रिलीज होना है। इस अपग्रेड में Ethereum के डिवेलपर्स इसके माइनिंग प्रोटोकॉल की प्रूफ-ऑफ-वर्क (PoW) सिस्टम से प्रूफ-ऑफ-स्टेक (PoS) पर दोबारा कोडिंग कर रहे हैं। इससे Ethereum की एनर्जी की खपत बहुत कम होने की संभावना है। इस ब्लॉकचेन पर 100 अरब डॉलर से अधिक के डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFi) ऐप्स को सपोर्ट मिलता है और इस वजह से अपग्रेड को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। अपग्रेड से stETH कहे जाने वाले क्रिप्टो डेरिवेटिव टोकन के इनवेस्टर्स को भी राहत मिल सकती है। 

क्रिप्टो मार्केट का प्राइस चार्ट आधे में विभाजित दिख रहा था। बहुत से ऑल्टकॉइन्स में बिटकॉइन के समान गिरावट थी और बाकी Ether के साथ बढ़े हुए थे। Tether, USD Coin, Shiba Inu, Tron और Binance USD के प्राइस नीचे थे। हालांकि, Binance Coin, Ripple, Solana और Polygon में तेजी थी।

वोलैटिलिटी के बीच क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन एक लाख करोड़ डॉलर से कम है। CoinMarketCap के अनुसार, ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट की वैल्यू लगभग 0.62 प्रतिशत बढ़कर 988 अरब डॉलर से कुछ अधिक की थी। क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन इस वर्ष लगभग एक-तिहाई घटा है। इससे इनवेस्टर्स के साथ ही इस सेगमेंट से जुड़ी फर्मों को भी भारी नुकसान हुआ है। बहुत से देशों में रेगुलेटर्स ने भी इस मार्केट को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी है। चीन जैसे देशों ने क्रिप्टोकरेंसीज की ट्रेंडिंग पर बंदिशें लगाई हैं। इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत के कारण क्रिप्टो माइनिंग का विरोध भी किया जा रहा है।  
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Volatility, Bitcoin, Upgrade, Market, Ethereum, Blockchain
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.