Bitcoin और Ether में बढ़त, जानें क्या रहा दूसरी क्रिप्टोकरेंसी का हाल

CoinGecko के डाटा के मुताबिक, वीकेंड में Ether के सकारात्मक प्रदर्शन से क्रिप्टोकरेंसी की कीमत बीते सोमवार की कीमत के मुकाबले में करीब 2.5 प्रतिशत बढ़ी है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 8 अगस्त 2022 16:25 IST
ख़ास बातें
  • Bitcoin पूरे वीकेंड में 23,000 डॉलर यानी कि 18.4 लाख रुपये पर बरकरार रहा।
  • वीकेंड में Ether भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।
  • अधिकतर प्रमुख altcoins बीते 24 घंटों में बढ़त के साथ वीकेंड में बने रहे।
Bitcoin ने बीते कुछ हफ्तों में काफी मजबूत प्रदर्शन के बाद पूरे वीकेंड में 23,000 डॉलर यानी कि लगभग 18.4 लाख रुपये पर बरकरार रहा। Bitcoin की कीमत में बीते 24 घंटों में 1.77 प्रतिशत की ग्रोथ देखी गई, जिसकी कीमत अब ग्लोबल एक्सचेंजों में 23,500 डॉलर यानी कि लगभग 18.7 लाख रुपये के करीब है, जबकि भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर बीटीसी की कीमत 24,317 डॉलर यानी कि लगभग 19.34 लाख रुपये है जो कि बीते 24 घंटों में 0.41 प्रतिशत कम है।

CoinMarketCap, Coinbase, और Binance जैसे ग्लोबल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन की कीमत 23,341 डॉलर यानी कि लगभग 18.57 लाख रुपये है, जबकि CoinGecko डाटा से साफ होता है कि BTC की कीमत वैसी ही है जेसी बीते सोमवार थी।

वीकेंड में Ether भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। खबर लिखते हुए कॉइनस्विच कुबेर पर ईथर की कीमत 1,784 डॉलर यानी कि लगभग 1.42 लाख रुपये है, जबकि ग्लोबल एक्सचेंजों पर इस क्रिप्टो की कीमत 1,712 डॉलर यानी कि लगभग 1.36 लाख रुपये है, यह क्रिप्टोक्यूरेंसी बीते 24 घंटे की तुलना में 2.11 प्रतिशत बढ़ी है।

CoinGecko के डाटा के मुताबिक, वीकेंड में Ether के सकारात्मक प्रदर्शन से क्रिप्टोकरेंसी की कीमत बीते सोमवार की कीमत के मुकाबले में करीब 2.5 प्रतिशत बढ़ी है। गैजेट्स 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर के मुताबिक अधिकतर प्रमुख altcoins बीते 24 घंटों में बढ़त के साथ वीकेंड में बने रहे, क्योंकि ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट पूंजीकरण में रविवार और सोमवार की शुरुआत में 2.73 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई।
Advertisement

Uniswap, Solana, Polkadot, Avalanche और BNB में मामूली बढ़त दर्ज की गई, जबकि TRON और Litecoin आदि ने बीते 24 घंटों में कीमत में मामूली गिरावट देखी। Memecoins Shiba Inu और Dogecoin ने भी कुछ गिरावट के साथ शुरुआत की। बीते 24 घंटों में 1.07 प्रतिशत की बढ़त के बाद Dogecoin की कीमत वर्तमान में 0.07 डॉलर यानी कि लगभग 5.84 रुपये है। वहीं Shiba Inu की कीमत 0.000012 डॉलर यानी कि लगभग 0.00095 रुपये है, जो बीते दिन के मुकाबले में 1.28 प्रतिशत ज्यादा है।
Advertisement
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Bitcoin, Ether, Cryptocurrency

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.