Bitcoin में 1,850 डॉलर से ज्यादा की तेजी, प्राइस 23,952 डॉलर से पार

Binance Coin, Ripple, Cardano, Polygon और Solana जैसी क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइसेज भी बढ़े हैं

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 फरवरी 2023 15:46 IST
ख़ास बातें
  • Ether के प्राइस में 3.40 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई
  • Binance Coin, Ripple, Cardano और Solana के प्राइस बढ़े हैं
  • बिटकॉइन का प्राइस गुरुवार को 23,953 डॉलर पर था

क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 8.60 प्रतिशत बढ़कर 1.12 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गया

पिछले सप्ताह क्रिप्टो मार्केट में भारी वोलैटिलिटी के बाद अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज में रिकवरी हो रही है। सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में जोरदार तेजी रही। पिछले एक दिन में इसकी वैल्यू 1,853 डॉलर बढ़ी है। बिटकॉइन का प्राइस गुरुवार को 23,953 डॉलर पर था। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 3.40 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई। Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, Ether का प्राइस 1,651 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में इसके प्राइस में 103 डॉलर का इजाफा हुआ है। इसके अलावा Binance Coin, Ripple, Cardano, Polygon और Solana के प्राइस बढ़े हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 8.60 प्रतिशत बढ़कर 1.12 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। 

CoinDCX की रिसर्च टीम ने Gadgets 360 को बताया, "अमेरिका में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स से जनवरी में प्राइसेज के लगभग 0.5 प्रतिशत बढ़ने की जानकारी मिली है। यह इकोनॉमिस्ट्स के 0.4 प्रतिशत के अनुमान से कुछ अधिक है। अमेरिकी लेबर डिपार्टमेंट का कहना है कि इन्फ्लेशन की वर्ष-दर-वर्ष आधार पर दर 6.4 प्रतिशत की है। इससे संकेत मिल रहा है कि अमेरिका में कई महीनों से इन्फ्लेशन में कमी हो रही है। मैक्रो इकोनॉमिक स्थिति में सुधार होने के साथ क्रिप्टो मार्केट में इन्फ्लेशन डेटा के बाद अच्छी तेजी आई है।" 

पिछले वर्ष के अंत में बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल FTX के दिवालिया होने का मार्केट पर बड़ा असर पड़ा था। इससे बड़ी संख्या में इनवेस्टर्स ने क्रिप्टोकरेंसीज से दूरी बना ली थी। FTX के सॉफ्टवेयर में बदलाव कर क्लाइंट्स के फंड का इस्तेमाल किया गया था। एक्सचेंज के चीफ इंजीनियर ने कोड में बदलाव कर FTX के फाउंडर Sam Bankman Fried की फर्म Alameda Research को उधार ली गई रकम पर नुकसान उठाने के बावजूद उसके एसेट्स बेचने से छूट दी थी। इस छूट से फर्म को FTX से फंड उधार लेने की अनुमति मिल गई थी चाहे उसके बदले में कोलेट्रल की वैल्यू कितनी भी हो। कोड में इस बदलाव को अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने पकड़ा था। SEC ने बताया कि इससे Alameda Research को बिना किसी लिमिट के क्रेडिट दिया जा रहा था। फर्म को दो वर्षों में अरबों डॉलर का उधार गोपनीय तरीके से मिला था। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्का
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  2. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  3. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  6. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  7. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  8. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.