अफ्रीका में क्रिप्टो अवेयरनेस टुअर शुरू करेगा Binance

BCAT की शुरुआत शनिवार से नाइजीरिया के दक्षिण पूर्वी हिस्से से होगी। इसके बाद यह अफ्रीका के घाना, यूगांडा, कैमरून जैसे देशों में पहुंचेगा

अफ्रीका में क्रिप्टो अवेयरनेस टुअर शुरू करेगा Binance

हाल ही में Binance ने अपनी पहली बाहरी फंडिंग हासिल की थी

ख़ास बातें
  • इस टुअर में ब्लॉकचेन और क्रिप्टोकरेंसी के बारे में जानकारी दी जाएगी
  • Binance पिछले तीन वर्षों से BCAT का स्पॉन्सर रहा है
  • अफ्रीका में क्रिप्टोकरेंसी के यूजर्स की संख्या बढ़ रही है
विज्ञापन
बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल Binance ने अफ्रीका में ब्लॉकचेन एंड क्रिप्टोकरेंसी अवेयरनेस टुअर (BCAT) शुरू करने की तैयारी की है। अफ्रीका में क्रिप्टो से जुड़ी ट्रांजैक्शंस करने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। इस टुअर का लक्ष्य ब्लॉकचेन और क्रिप्टोकरेंसी के बारे में अफ्रीका के लोगों को जानकारी देना है। 

Binance ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि BCAT की शुरुआत शनिवार से नाइजीरिया के दक्षिण पूर्वी हिस्से से होगी। इसके बाद यह अफ्रीका के घाना, यूगांडा, कैमरून जैसे देशों में पहुंचेगा। Binance पिछले तीन वर्षों से BCAT का स्पॉन्सर रहा है। एक्सचेंज का दावा है कि इन टुअर्स की पहुंच 60,000 से अधिक लोगों तक रही है। BCAT के अन्य स्पॉन्सर्स में डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFi) फर्म Xend Finance, डीसेंट्रलाइज्ड ईस्पोर्ट्स और बेटिंग प्लेटफॉर्म Sportrex, क्रिप्टो वॉलेट सर्विस देने वाली फर्म Lead Wallet और क्रिप्टो पेमेंट्स प्रोवाइडर BoundlessPay शामिल हैं। 

इस बार BCAT का जोर नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) और मेटावर्स पर होगा। अफ्रीका के देशों की इकोनॉमी में क्रिप्टो की हिस्सेदारी बहुत कम है लेकिन क्रिप्टो यूजर्स कमजोर पेमेंट सिस्टम्स के विकल्प के तौर पर क्रिप्टोकरेंसीज का इस्तेमाल कर रहे हैं। उदाहरण के लिए, नाइजीरिया में क्रिप्टोकरेंसीज का इस्तेमाल सरकार की कई नीतियों से बचने और इन्फ्लेशन को मात देने के लिए किया जा रहा है। 

हाल ही में Binance ने अपनी पहली बाहरी फंडिंग हासिल की थी। Circle Ventures जैसे विभिन्न इनवेस्टर्स से लगभग 20 करोड़ डॉलर जुटाने के बाद Binance का वैल्यूएशन लगभग 4.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। एक्सचेंज को प्युर्टो रिको में मनी ट्रांसमिटर के तौर पर सर्विस देने के लिए अप्रूवल भी मिला है। अमेरिका में Binance की सब्सिडियरी व्योमिंग, कनेक्टिकट और वेस्ट वर्जीनिया जैसे राज्यों में भी इसी तरह के लाइसेंस रखती है। यूक्रेन पर हमले के बाद रूस पर यूरोपियन यूनियन और अमेरिका की और से लगाए गए प्रतिबंधों की लजह से Binance ने रूस के नागरिकों के लिए सर्विसेज को सीमित कर दिया था।अमेरिका में सरकार क्रिप्टो को लेकर कानून बनाने की तैयारी कर रही है। अमेरिका के विभिन्न राज्यों में Binance अपना बिजनेस शुरू कर रहा है। एक्सचेंज ने हाल के महीनों में दुबई और फ्रांस सहित कई देशों में बिजनेस शुरू करने के लिए लाइसेंस हासिल किया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Binance, sponsor, Africa, Information, Blockchain, Payments, America, License
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »