Binance ने भारतीय मूल के Juvvadi को बनाया लीगल टीम का हेड

Binance के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Chengpeng Zhao इसे सबसे अधिक लाइसेंस रखने वाला क्रिप्टो एक्सचेंज बनाना चाहते हैं

Binance ने भारतीय मूल के Juvvadi को बनाया लीगल टीम का हेड

हाल के महीनों में इस एक्सचेंज ने कई देशों में लाइसेंस के लिए आवेदन किया है

ख़ास बातें
  • अमेरिका के विभिन्न राज्यों में Binance अपना बिजनेस शुरू कर रहा है
  • Binance ने कई देशों में अपनी लीगल टीम को मजबूत करने की योजना बनाई है
  • एक्सचेंज को प्युर्टो रिको में मनी ट्रांसमिटर के तौर पर लाइसेंस मिला है
विज्ञापन
बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल Binance US ने हाल के महीनों में दुबई और फ्रांस सहित कई देशों में बिजनेस शुरू करने के लिए लाइसेंस हासिल किया है। Binance ने इसके साथ ही अपनी लीगल टीम को भी मजबूत बनाने की योजना बनाई है। Binance ने भारतीय मूल के Krishna Juvvadi को वाइस प्रेसिडेंट और लीगल टीम का हेड नियुक्त किया है। Juvvadi इससे पहले अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट (DoJ) के ट्रायल अटॉर्नी और ऐप के जरिए कैब सर्विसेज देने वाली Uber में कम्प्लायंस हेड रह चुके हैं। 

हाल ही में Binance को चलाने वाली Binance Global ने कई देशों में अपनी लीगल टीम के लिए वैंकेसी निकाली थी। Binance एक ब्लॉग पोस्ट में Juvvadi की नियुक्ति की जानकारी दी। इसमें कहा गया है, "Binance के लीगल डिपार्टमेंट के प्रति दिन के कामकाज की Juvvadi अगुवाई करेंगे। वह Binance के जनरल काउंसल Norman Reed को रिपोर्ट करेंगे।" हाल के महीनों में इस एक्सचेंज ने कई देशों में लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। Binance के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Chengpeng Zhao इसे सबसे अधिक लाइसेंस रखने वाला क्रिप्टो एक्सचेंज बनाना चाहते हैं। 

इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए Binance ने कई देशों में अपनी लीगल टीम को मजबूत करने की योजना बनाई है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि एक्सचेंज जिस देश में बिजनेस कर रहा है उसके कानूनों का पालन किया जाए। Binance US की शुरुआत Chengpeng ने लगभग तीन वर्ष पहले की थी। अमेरिका में सरकार क्रिप्टो को लेकर कानून बनाने की तैयारी कर रही है। अमेरिका के विभिन्न राज्यों में Binance अपना बिजनेस शुरू कर रहा है। 

पिछले महीने Binance ने अपनी पहली बाहरी फंडिंग हासिल की थी। Circle Ventures जैसे विभिन्न इनवेस्टर्स से लगभग 20 करोड़ डॉलर जुटाने के बाद Binance का वैल्यूएशन लगभग 4.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इस महीने की शुरुआत में एक्सचेंज को प्युर्टो रिको में मनी ट्रांसमिटर के तौर पर सर्विस देने के लिए अप्रूवल मिला था। अमेरिका में Binance की सब्सिडियरी व्योमिंग, कनेक्टिकट और वेस्ट वर्जीनिया जैसे राज्यों में भी इसी तरह के लाइसेंस रखती है। यूक्रेन पर हमले के बाद रूस पर यूरोपियन यूनियन और अमेरिका की और से लगाए गए प्रतिबंधों की लजह से Binance ने पिछले महीने रूस के नागरिकों के लिए सर्विसेज को सीमित कर दिया था। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Exchange, Binance, Legal, America, Compliance, License
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »