क्रिप्टो एक्सचेंज Binance को कजाकिस्तान में मिला सर्विसेज के लिए लाइसेंस

कजाकिस्तान के बहुत से लोगों को क्रिप्टो माइनिंग में रोजगार मिला है। क्रिप्टो माइनिंग में इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत होने के कारण कजाकिस्तान को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ रहा है

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 16 अगस्त 2022 17:59 IST
ख़ास बातें
  • क्रिप्टोकरेंसीज को बढ़ावा देने के लिए कजाकिस्तान एक इकोसिस्टम बना रहा है
  • पिछले कुछ वर्षों में कजाकिस्तान में क्रिप्टो माइनिंग में तेजी आई है
  • चीन ने पिछले वर्ष क्रिप्टो माइनिंग पर रोक लगा दी थी

कजाकिस्तान की सरकार ने अवैध क्रिप्टो माइनिंग पर शिकंजा कसा है

पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो माइनिंग के हब के तौर पर उभरे कजाकिस्तान ने क्रिप्टो एक्सचेंज Binance को सर्विसेज उपलब्ध कराने के लिए अप्रूवल दिया है। कजाकिस्तान के फाइनेंशियल रेगुलेटर Astana Financial Services Authority (AFSA) की ओर से एक्सचेंज को लाइसेंस दिया गया है। 

क्रिप्टोकरेंसीज को बढ़ावा देने के लिए कजाकिस्तान एक इकोसिस्टम तैयार कर रहा है। AFSA के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Nurkhat Kushimov ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, "हमारा मानना है कि Binance डिजिटल एसेट्स के इकोसिस्टम को आगे बढ़ाएगा।" कजाकिस्तान के बहुत से लोगों को क्रिप्टो माइनिंग में रोजगार मिला है। हालांकि, क्रिप्टो माइनिंग में इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत होने के कारण कजाकिस्तान को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ रहा है। कजाकिस्तान की सरकार ने अवैध क्रिप्टो माइनिंग पर शिकंजा कसा है। चीन में पिछले वर्ष क्रिप्टो से जुड़ी सभी एक्टिविटीज पर रोक लगने के बाद कजाकिस्तान में क्रिप्टो माइनिंग बढ़ी है। 
Advertisement

Binance पर नीदलैंड्स में रजिस्ट्रेशन के बिना सर्विसेज देने के लिए डच सेंट्रल बैंक (DNB) ने पिछले महीने लगभग 33 लाख यूरो  का जुर्माना लगाया था। DNB ने बताया था कि एक्सचेंज को पिछले वर्ष चेतावनी दी गई थी। Binance ने जून में एक स्टेटमेंट में इसके खिलाफ अपील करने का संकेत दिया था। Binance ने नीदलैंड के मनी-लॉन्ड्रिंग कानून का उल्लंघन किया था और उसे ऐसी फर्मों की तुलना में फायदा मिला था जिन्होंने DNB के पास रजिस्ट्रेशन कराया है। एक्सचेंज के प्रवक्ता ने कहा कि फर्म ने नीदरलैंड्स में एक ब्रांच शुरू की है। इस समस्या का समाधान किया गया है। हालांकि, DNB का कहना है कि उसने एक्सचेंज के रजिस्ट्रेशन को स्वीकृति नहीं दी है लेकिन फर्म के अपने कामकाज को लेकर जानकारी दिए जाने के कारण जुर्माने को कुछ घटा दिया है।

एक्सचेंज ने हाल ही में बताया था कि उसे फ्रांस, इटली और स्पेन सहित कुछ यूरोपीय देशों में रेगुलेटर्स से अनुमति मिली है। Binance ने जून में ब्राजील की करेंसी रियाल में डिपॉजिट और विड्रॉल बंद करने का फैसला किया था। इसके साथ ही एक्सचेंज ने ब्राजील की सरकार के पेमेंट सिस्टम Pix और लोकल पेमेंट गेटवे Capitual के साथ अपना टाई-अप भी समाप्त कर दिया था। एक्सचेंज ने बताया था कि वह ब्राजील में अपने मौजूदा पेमेंट्स पार्टनर के बजाय कस्टमर्स के लिए एक बेहतर सॉल्यूशन उपलब्ध कराएगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Mining, Kazakistan, Exchange, Market, Regulator, Services, Penalty, License
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  5. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  2. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  4. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  6. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  8. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  9. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  10. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.