Binance ने किया गल्फ का रुख, बहरीन में मिला लाइसेंस

दिसंबर में Binance ने कहा था कि कंपनी दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (DWTC) के साथ काम कर रही है ताकि वहां एक अंतरराष्ट्रीय वर्चुअल एसेट इकोसिस्टम स्थापित करने में मदद मिल सके और वर्चुअल एसेट नियमों के विकास में सहायता की जा सके।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 मार्च 2022 21:13 IST
ख़ास बातें
  • Binance को बहरीन में मिला लाइसेंस
  • लाइसेंस क्रिप्टो-एसेट ट्रेडिंग, और कस्टोडियल सर्विस की अनुमति देता है
  • रेगुलेटरी आवश्यकताएं मजबूत एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग से यूज़र्स की रक्षा करेंगी

दिसंबर में Binance ने कहा था कि कंपनी दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (DWTC) के साथ काम कर रही है

दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Binance को बहरीन के केंद्रीय बैंक द्वारा एक क्रिप्टो-एसेट सर्विस प्रोवाइडर लाइसेंस दिया गया है। कंपनी और बैंक ने मंगलवार को बयान के जरिए बताया कि यह गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (GCC) में अपनी तरह का पहला लाइसेंस है। Binance का मानना है कि लाइसेंस और रेगुलेटरी आवश्यकताएं मजबूत एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद विरोधी फाइनेंसिंग पॉलिसी के साथ यूज़र्स की रक्षा करेंगी। निश्चित तौर पर लाइसेंस मिलने के बाद Binance की पहुंच ग्लोबल मार्केट में बढ़ गई है।

समाचार एजेंसी Reuters ने Binance के CEO चांगपेंग झाओ (Changpeng Zhao) के बयान को शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बहरीन के अधिकारियों के साथ मिलकर कहा कि "बहरीन से प्राप्त हुआ लाइसेंस दुनिया भर में पूरी तरह से लाइसेंस प्राप्त और रेगुलराइज़ होने की हमारी यात्रा में एक मील का पत्थर है।" जैसा कि हमने बताया, उन्होंने आगे कहा कि नियामक आवश्यकताएं मजबूत एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद विरोधी फाइनेंसिंग पॉलिसी के साथ यूज़र्स की रक्षा करेंगी। बयान में आगे कहा गया है कि लाइसेंस क्रिप्टो-एसेट ट्रेडिंग, कस्टोडियल सर्विस और पोर्टफोलियो मैनेजमेंट की अनुमति देता है।

दिसंबर में Binance ने कहा था कि कंपनी दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (DWTC) के साथ काम कर रही है ताकि वहां एक अंतरराष्ट्रीय वर्चुअल एसेट इकोसिस्टम स्थापित करने में मदद मिल सके और वर्चुअल एसेट नियमों के विकास में सहायता की जा सके।

बता दें, दुबई में क्रिप्टो सेगमेंट अब एक नए रेगुलेटरी फ्रेमवर्क के तहत आएगा। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मखतूम ने पिछले हफ्ते वर्चुअल एसेट्स के लिए एक नए कानून पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके साथ ही क्रिप्टो सेगमेंट की निगरानी के लिए वर्चुअल एसेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (VARA) भी बनाई गई है। यह वर्चुअल एसेट्स के प्रकार की कैटेगरी और इनकी निगरानी के लिए नियंत्रण तय करेगी। VARA के पास नए कानून का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने और सजा देने के साथ ही बिजनेस पर रोक लगाने का भी अधिकार है।
Advertisement

नए कानून में दुबई के नागरिकों को क्रिप्टो से जुड़ी एक्टिविटीज में शामिल होने से पहले VARA के पास रजिस्ट्रेशन कराना होगा। क्रिप्टो एक्सचेंज जैसे वर्चुअल एसेट्स से जुड़े बिजनेस को भी VARA को अपने बारे में जानकारी देनी होगी। दुबई में क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े कानून को पास करने का उद्देश्य इंटरनेशनल स्टैंडर्ड्स को लागू करना और इस इंडस्ट्री को बढ़ाना है। इससे क्रिप्टो इनवेस्टर्स के लिए सुरक्षा और पारदर्शिता को भी पक्का किया जाएगा। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Binance, Cryptocurrency, Bitcoin

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 Ultra में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों ने घटाए शिपमेंट के टारगेट, मेमोरी और अन्य कंपोनेंट्स महंगे होने का असर
  2. Redmi K100 Ultra में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा
  3. Hisense E7S Hi-QLED MiniLED TV सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. फ्री में Netflix देखने के लिए कौन सा रिचार्ज है बेस्ट? Airtel, Jio और Vi के पास हैं कई प्लान
  5. क्रिएटर्स के लिए भारत में लॉन्च हुआ HP OmniBook Ultra 16 लैपटॉप, मिलेंगे AI टूल्स और Studio टेक्नोलॉजी
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra में कॉस्ट कम रखने के लिए दिया जा सकता है Snapdragon चिपसेट
  7. 10,000mAh बैटरी के साथ आएगा Realme 17 Pro! OnePlus जैसा दिखा कैमरा डिजाइन
  8. मात्र ₹9999 में 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला HMD Rise लॉन्च
  9. Vivo X500 Pro Max लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7800mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत
  10. Vivo X500 Pro भारत में लॉन्च, डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट के साथ 64 मेगापिक्सल का कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.