Hitler के बर्थडे पर रिलीज किए गए Emoji से मुश्किल में फंसा Binance

इसे लेकर बहुत से लोगों ने ट्विटर पर Binance के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Chengpeng Zhao की निंदा की थी

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2022 18:38 IST
ख़ास बातें
  • Binance ने इस इमोजी को लेकर माफी मांगी है
  • इस इमोजी को Chengpeng ने बुधवार को ट्वीट किया था
  • Binance बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल है

Binance के पास दुनिया भर में 2.85 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं

बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल Binance को नाजी तानाशाह एडोल्फ हिटलर के बर्थडे पर Swastika के सिंबल जैसा एक इमोजी रिलीज करने पर मजाक और निंदा का सामना करना पड़ा है। इस विवादास्पद इमोजी में येलो कलर के एक Swastika जैसे सिंबल के साथ Binance का लोगो दिखाया गया था। 

इसे लेकर बहुत से लोगों ने ट्विटर पर Binance के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Chengpeng Zhao की निंदा की। सोशल मीडिया पर कड़ी निंदा के बाद Binance ने इस इमोजी को लेकर माफी मांगी है। इस बारे में Binance ने ट्विटर पर बताया, "यह वास्तव में शर्मिंदा करने वाली घटना थी। हमें यह नहीं पता कि कई स्तर पर समीक्षा करने के बावजूद इमोजी कैसे रिलीज हो गया लेकिन हमने इसे हटा दिया है और इमोजी का नया डिजाइन तैयार किया जा रहा है।" इस इमोजी को Chengpeng ने बुधवार को ट्वीट किया था। हालांकि,अब Binance और Chengpeng दोनों के ट्विटर हैंडल से इस इमोजी वाले ट्वीट्स को हटा दिया गया है। 
Advertisement

अमेरिकी क्रिप्टो एक्सचेंज Binance के पास दुनिया भर में 2.85 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं। थाईलैंड की Gulf Energy ने अपनी हांगकांग की सब्सिडियरी के जरिए Binance में इनवेस्टमेंट किया है। इसने Binance की ऑपरेटर BAM Trading Services की ओर से इश्यू किए गए सीरीज सीड प्रेफर्ड स्टॉक में इनवेस्टमेंट किया है। Binance इस फंड का इस्तेमाल स्टाफ की संख्या बढ़ाने, ROI पर आधारित मार्केटिंग की कोशिशें शुरू करने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के एक्सपैंशन और एक्विजिशंस के लिए करेगा। Binance की दो से तीन वर्षों में IPO लाने की योजना है। Binance में इनवेस्टमेंट से कंपनी को तेजी से बढ़ रहे एक एक्सचेंज के बिजनेस में हिस्सा लेने के साथ ही इसके IPO के बाद इनवेस्टमेंट की वैल्यू बढ़ाने का मौका मिलेगा। Gulf Energy ने BNB टोकन्स भी बड़ी मात्रा में खरीदे हैं। दोनों फर्में एक ज्वाइंट वेंचर बनाना चाहती हैं जिसके तहत एक नया क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म शुरू किया जाएगा। 

Binance के साथ गल्फ एनर्जी की पार्टनरशिप इसकी डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में बड़े बदलाव की योजना के तहत की कई है। इससे गल्फ एनर्जी को आगामी वर्षों में अन्य डिजिटल वेंचर्स में भी उतरने में मदद मिलेगी। हाल ही में Binance को अबु धाबी में क्रिप्टोकरेंसीज सहित डिजिटल एसेट्स के ब्रोकर और डीलर के तौर पर ऑपरेट करने के लिए जरूरी अप्रूवल मिला था। Binance के पास संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के तीन रीजंस में सर्विसेज देने के लिए लाइसेंस मौजूद है। अन्य रीजंस में दुबई और बहरीन हैं। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, emoji, Binance, Users, America, Tweeter, Investment
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  5. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.