Binance Coin में इस वर्ष तेजी आने के आसार

Binance Coin मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से चौथा सबसे बड़ा क्रिप्टो टोकन है। इसका मार्केट कैप 64 अरब डॉलर से अधिक का है

Binance Coin में इस वर्ष तेजी आने के आसार

Binance Coin की शुरुआत 2017 में हुई थी

ख़ास बातें
  • शुरुआत में 20 करोड़ BNB जारी किए गए थे
  • BNB का मौजूदा सर्कुलेशन लगभग 16.5 करोड़ का है
  • Binance नियमित तौर पर कुछ BNB को बर्न करता है
विज्ञापन
बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों में शामिल Binance के यूटिलिटी टोकन Binance Coin (BNB) का इस्तेमाल Binance Smart Chain (BSC) पर ट्रांजैक्शन फीस के भुगतान के लिए किया जाता है। इस कॉइन को एक डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस-बेस्ड (DeFi) इकोसिस्टम तैयार करने के लक्ष्य के साथ क्रिएट किया गया था। इस कॉइन से यूजर्स अन्य टोकन्स की तुलना में कम दर पर ट्रांजैक्शन और ट्रेडिंग फीस का भुगतान कर सकते हैं। 

Future Money Playbook के लेखक और Wrapped Asset Project के चीफ ब्लॉकचेन आर्किटेक्ट, Rohas Nagpal के अनुसार, BSC की लोकप्रियता पिछले वर्ष बढ़ी है और इसका बड़ा कारण Ethereum की स्पीड कम होना और अधिक कॉस्ट है। BSC पर टोकन क्रिएट करना इसकी तुलना में आसान और सस्ता है। Binance Coin मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से चौथा सबसे बड़ा क्रिप्टो टोकन है। इसका मार्केट कैप 64 अरब डॉलर से अधिक (लगभग 4,87,180 करोड़ रुपये) का है। Binance के एंप्लॉयीज में से 90 प्रतिशत को अपनी इनकम का एक हिस्सा BNB में मिलता है।  Binance ने हाल ही में फोर्ब्स में 20 करोड़ डॉलर (लगभग 1,520 करोड़ रुपये) का इनवेस्टमेंट किया है। बिटकॉइन माइनिंग हैश रेट में Binance Pool की हिस्सेदारी 10 प्रतिशत से अधिक की है। 

Binance Coin की शुरुआत 2017 में हुई थी। शुरुआत में 20 करोड़ BNB जारी किए गए थे। Binance नियमित तौर पर कुछ BNB को बर्न करता है और ऐसा तब तक करता रहेगा जब तक केवल 10 करोड़ BNB नहीं बचते। BNB का मौजूदा सर्कुलेशन लगभग 16.5 करोड़ का है। Binance पर ट्रांजैक्शन फीस का भुगतान BNB में करने पर क्रिप्टो ट्रेडर्स को डिस्काउंट मिलता है। 

हालांकि, Binance को कुछ मुश्किलों का भी सामना करना पड़ रहा है। इसे इटली, जापान, मलेशिया, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, थाईलैंड, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देशों में कानूनी समस्याओं से निपटने की जरूरत है। कुछ देशों में इसके कारोबार में तेजी से बढ़ोतरी होने का भी अनुमान है। इसे हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के लिए वर्चुअल एसेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (VARA) की ओर से वर्चुअल एसेट लाइसेंस मिला है। अगर Binance अपनी कानूनी समस्याओं का समाधान करने में सफल होता है तो BNB का प्राइस इस वर्ष के अंत तक 690.93 डॉलर के पिछले उच्च स्तर को भी पार कर सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Binance, Licence, BNB, America, Exchange, UAE, Traders
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »