ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज पर अमेरिका ने लगाया बैन

अमेरिका ने Nobitex के अलावा तीन अन्य एक्सचेंजों को भी ब्लैकलिस्ट किया है। Nobitex पर ईरान के सबसे ताकतवर परिवारों में से एक से जुड़े दो भाइयों का कंट्रोल है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 जून 2026 21:07 IST
ख़ास बातें
  • ईरान के क्रिप्टो एक्सचेंज Nobitex पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगाया है
  • Nobitex पर ईरान की सरकार को फंडिंग हासिल करने में मदद करने का आरोप है
  • हाल ही में क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर भी इसी तरह का आरोप लगा था

इस एक्सचेंज पर प्रतिबंधों के बावजूद ईरान की सरकार को फंडिंग हासिल करने में मदद का आरोप है

पिछले कुछ सप्ताह में ईरान पर हमलों के साथ ही अमेरिका ने फंडिंग को रोकने के लिए भी कदम उठाए हैं। ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज पर भी अमेरिका की ओर से रोक लगाई गई है। क्रिप्टो एक्सचेंज Nobitex पर पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के बावजूद ईरान की सरकार और ब्लैकलिस्टेड सरकारी इंस्टीट्यूशंस को फंडिंग हासिल करने में मदद करने का आरोप है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में Reuters की जांच में यह पता चला था कि Nobitex के ईरान के सेंट्रल बैंक और इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के लिए लाखों डॉलर की ट्रांजैक्शंस को प्रोसेस करने में मदद की थी। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि ईरान में सरकार की ओर से इंटरनेट को बंद करने के बाद भी Nobitex का कामकाज चल रहा था। अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी, Scott Bessent ने एक स्टेटमेंट में कहा है, "ईरान की इकोनॉमी गिर रही है लेकिन सरकार ने प्रतिबंधों से बचने और देश से बाहर वेल्थ को ट्रांसफर करने सहित अपने भ्रष्ट एजेंडा के लिए डिजिटल एसेट टेक्नोलॉजीज के इस्तेमाल का विकल्प चुना है।" 

अमेरिका ने Nobitex के अलावा तीन अन्य एक्सचेंजों को भी ब्लैकलिस्ट किया है। Reuters की जांच में पाया गया था कि Nobitex पर ईरान के सबसे ताकतवर परिवारों में से एक से जुड़े दो भाइयों का कंट्रोल है। खराजी परिवार के ईरान के नए सर्वोच्च नेता के साथ भी निकट संबंध बताए जाते हैं। इन दोनों भाइयों, Seyed Mohammad Ali Aghamir Mohammad Ali और Seyed Mohammad Aghamir Mohammad Ali के साथ ही Nobitex के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Amir Hossein Rad पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। 

पिछले महीने वॉल स्ट्रीट जनरल की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि ईरान के बड़े कारोबारी Babak Zanjani से जुड़े एक नेटवर्क ने क्रिप्टो एक्सचेंज Binance का इस्तेमाल IRGC को फंड भेजने के लिए किया है। इस मामले की जांच और कम्प्लायंस रिपोर्ट्स से पता चलता है कि Binance पर एक नेटवर्क के जरिए 2.5 अरब डॉलर से ज्यादा भेजे गए हैं। इसके अलावा बबाक जंजानी से जुड़े एक नेटवर्क ने पिछले दो वर्षों में लगभग 85 करोड़ डॉलर भेजे हैं। इससे पहले इसी नेटवर्क से जुड़ी लगभग 1.7 अरब डॉलर की ट्रांजैक्शंस को लेकर चेतावनी भी दी गई थी। 

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  7. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.