बंगलूरू के क्रिप्टो-फ्रेंडली चाय वाले ने कहा- कमाई पर नहीं हो रहा कोई मुनाफा

क्रिप्‍टो को लेकर केंद्र सरकार के सख्‍त रवैये के बाद भारतीयों को सभी क्रिप्टो कमाई और मुनाफे पर 30 फीसदी टैक्‍स का भुगतान करना पड़ता है।

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2022 21:14 IST
ख़ास बातें
  • 20 साल के शुभम सैनी चला रहे स्‍टॉल
  • क्रिप्‍टोकरेंसी में स्‍वीकार करते हैं पेमेंट
  • हालांकि अभी उन्‍हें इससे मुनाफा नहीं हो रहा

दिलचस्‍प बात यह है कि वह डॉलर में भी पेमेंट स्‍वीकार करते हैं। उनकी चाय की दुकान की तस्वीरें ट्विटर पर चर्चा बटोर रही हैं।

भारत की सिलिकॉन वैली कही जाने वाली बंगलूरू में एक चाय वाला इन दिनों सुर्खियों में है। इस चाय वाले ने क्रिप्‍टो पेमेंट के बदले ‘चाय' बेचना शुरू किया है। दुनियाभर के देशों में क्रिप्‍टो पेमेंट का चलन तेज हुआ है, लेकिन भारत जैसे देश में इस स्‍तर पर यह शुरुआत एक नई कोशिश है। 20 साल के शुभम सैनी ने बेंगलूरू के मराठाहल्ली इलाके में अपनी अनूठी क्रिप्टो-फ्रेंडली चाय की दुकान के लिए सुर्खियां बटोरी हैं। गैजेट्स 360 से बातचीत में सैनी ने माना कि इस समय उन्हें अपनी क्रिप्टो कमाई पर कोई मुनाफा नहीं दिख रहा है।

क्रिप्‍टो को लेकर केंद्र सरकार के सख्‍त रवैये के बाद भारतीयों को सभी क्रिप्टो कमाई और मुनाफे पर 30 फीसदी टैक्‍स का भुगतान करना पड़ता है। जुलाई महीने से हरेक क्रिप्‍टो ट्रांजैक्‍शन पर एक फीसदी टीडीएस काटे जाने का नियम शुरू होने के बाद ट्रेडिंग वॉल्यूम में गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय एक्सचेंजों- वजीरएक्स, कॉइनडीसीएक्स, बिटबीएनएस और जेबपे पर औसत दैनिक ट्रांजैक्‍शन का वॉल्‍यूम 5.6 मिलियन डॉलर (उस समय लगभग 44 करोड़ रुपये) तक गिर गया था। जबकि जून तक यह वॉल्‍यूम 10 मिलियन डॉलर (लगभग 80 करोड़ रुपये) था। 
 

गैजेट्स 360 से बातचीत में शुभम सैनी कहते हैं कि अगर मैं इस क्रिप्‍टो लेन-देन को भारतीय रुपये में बदल देता हूं, तो मुझे कोई लाभ नहीं दिख रहा है। लेकिन मैं भविष्य में विश्वास करता हूं और लंबी अवधि, ज्‍यादा मुनाफे के मकसद से इन क्रिप्टो 
Advertisement
असेट्स को अपने वॉलेट में रखता हूं।

दिलचस्‍प बात यह है कि वह डॉलर में भी पेमेंट स्‍वीकार करते हैं। उनकी चाय की दुकान की तस्वीरें ट्विटर पर चर्चा बटोर रही हैं। शुभम सैनी ने बताया कि उन्‍हें रोजाना 3 से 4 क्रिप्टो पेमेंट मिल रहे हैं। सैनी ने गैजेट्स 360 को बताया कि कस्‍टमर्स की जरूरत को देखते हुए कई एक्सचेंजों का इस्‍तेमाल कर रहे हैं। बीसीए ड्रॉपआउट सैनी ने साल 2020 के आसपास क्रिप्टो ट्रेडिंग शुरू की थी। उनके निवेश पोर्टफोलियो में 1000 फीसदी की वृद्धि हुई थी और वह बढ़कर 30 लाख हो गया था। हालांकि मार्केट क्रैश होने के बाद उनका पोर्टफोलियो भी क्रैश हो गया और एक लाख रुपये पर आ गया। इसके बाद उन्‍होंने बंगलूरू में 'फ्रस्ट्रेटेड ड्रॉपआउट' नाम के ‘टी स्टॉल' को खोलने का फैसला किया। इस स्‍टॉल में भारत की डिफेंस फोर्सेज के कर्मियों को फ्री चाय की पेशकश की जाती है। वैसे उनके स्‍टॉल में एक कप चाय 20 रुपये की है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.