ऑस्ट्रेलिया में क्रिप्टो पर लग सकता है टैक्स, पेमेंट कानूनों में संशोधन की तैयारी

ऑस्ट्रेलियन ट्रेजरी का सुझाव है कि क्रिप्टो एक्सचेंजों को ऑस्ट्रेलिया के इनवेस्टर्स के एसेट्स को देश में ही स्टोर करना चाहिए

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 21 मार्च 2022 20:20 IST
ख़ास बातें
  • ऑस्ट्रेलिया में पेमेंट सिस्टम्स से जुड़े कानूनों में संशोधन किया जाना है
  • हाल ही में दुबई में क्रिप्टो एसेट्स से जुड़े कानूनों को स्वीकृति मिली है
  • अमेरिका में भी क्रिप्टो सेगमे्ंट के लिए कानून बनाया जा रहा है

ऑस्ट्रेलिया में क्रिप्टो एसेट्स के लिए लाइसेंसिंग और इनकी कस्टडी पर रूल्स बनाए जा सकते हैं

क्रिप्टो सेगमेंट को रेगुलेट करने की कई देशों में कोशिश हो रही है। इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया में सरकार ने क्रिप्टो पर टैक्स लगाने की योजना बनाई है। ऑस्ट्रेलिया में पेमेंट सिस्टम्स से जुड़े कानूनों में संशोधन किया जाना है और क्रिप्टो इनवेस्टर्स की सुरक्षा को सरकार पक्का करना चाहती है। ऑस्ट्रेलिया में क्रिप्टो एसेट्स के लिए लाइसेंसिंग और इनकी कस्टडी पर रूल्स बनाए जा सकते हैं। 

ऑस्ट्रेलियन ट्रेजरी का सुझाव है कि क्रिप्टो एक्सचेंजों को ऑस्ट्रेलिया के इनवेस्टर्स के एसेट्स को देश में ही स्टोर करना चाहिए। ऑस्ट्रेलिया के बोर्ड ऑफ टैक्सेशन (BoT) को इस बारे में वर्ष के अंत तक एक विस्तृत प्रस्तुत करने को कहा गया है। न्यूज ऑस्ट्रेलिया की रिपोर्ट में बताया गया है कि अथॉरिटीज को क्रिप्टो इनवेस्टर्स पर टैक्स का बोझ जितना हो सके कम रखने का निर्देश दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया की फाइनेंस सर्विसेज मिनिस्टर, Jane Hume यह पक्का करना चाहती हैं कि सभी क्रिप्टो फर्में रूल्स का पालन करें। उन्होंने कहा, "सरकार आपके क्रिप्टो एसेट्स की गारंटी नहीं दे सकती और न ही इसे देनी चाहिए लेकिन हम यह पक्का कर सकते हैं कि ऑस्ट्रेलिया के एक्सचेंज, कस्टोडियंस और ब्रोकर्स एक रेगुलेटरी फ्रेमवर्क के अंदर काम करें, जो बेहतर और सुरक्षित है।" 

इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से भी आगामी कानूनी बदलावों के लिए प्रपोजल देने को कहा गया है। चीन की तरह ऑस्ट्रेलिया में क्रिप्टो सेगमेंट पर प्रतिबंध नहीं है। लोग क्रिप्टोकरेंसीज को होल्ड कर सकते हैं और इनमें ट्रेडिंग की जा सकती है। इसके अलावा क्रिप्टो माइनिंग की भी अनुमति है। हालांकि, क्रिप्टो एसेट्स का पेमेंट के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। Finder की हाल की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि क्रिप्टोकरेंसीज में ट्रेडिंग के लिहाज से ऑस्ट्रेलिया का दुनिया में तीसरा स्थान है। ऑस्ट्रेलिया में बिटकॉइन सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी है। 

रिसर्च फर्म Statista का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया में लोगों का क्रिप्टोकरेंसीज में इनवेस्टमेंट करने का प्रमुख कारण पोर्टफोलियो को डायवर्सिफाइ करना है। हाल ही में दुबई में क्रिप्टो से जुड़े कानूनों को स्वीकृति दी गई थी। अमेरिका में भी क्रिप्टो सेगमेंट के लिए कानून बनाने पर काम किया जा रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इसे लेकर एक एग्जिक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर किए हैं। इसमें फेडरल रिजर्व से डिजिटल करेंसी लॉन्च करने की संभावना तलाशने को भी कहा गया है। 
Advertisement

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tax, Crypto, Trading, Exchange, America, Law, Australia, Bitcoin
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.