Crypto Scam: ऑनलाइन रोमांस में अमेरिका के लोगों को 3 महीने के अंदर लगा Rs 15 अरब का चूना!

फेडरेल ट्रेड कमिशन (FTC) की प्रकाशित हुई एक ताजा रिपोर्ट कहती है कि अमेरिका में लोगों ने रोमांस स्कैम में 185 मिलियन डॉलर (लगभग 15 अरब रुपये) गंवाए हैं और, आपको जानकर हैरानी होगी कि ये आंकड़ा 2022 की पहली तिमाही का ही है

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 जुलाई 2022 09:13 IST
ख़ास बातें
  • फेडरेल ट्रेड कमिशन (FTC) की रिपोर्ट ने जारी किए आंकड़े
  • लोगों ने रोमांस स्कैम में 185 मिलियन डॉलर (लगभग 15 अरब रुपये) गंवाए
  • आंकड़ा 2022 की पहली तिमाही का है

दुनिया में जितने भी क्रिप्टो स्कैम हो रहे हैं, उनमें रोमांस स्कैम अब दूसरे नम्बर का सबसे आम स्कैम हो गया है

Photo Credit: Internetmatters

ऑनलाइन ठगी इंटरनेट की दुनिया में पुरानी हो चुकी है। आए दिन ऑनलाइन फ्रॉड की खबरों वाली मीडिया रिपोर्ट्स की भरमार हमें देखने को मिल रही है। अब स्कैम का ये कीड़ा क्रिप्टो इंडस्ट्री को भी लग चुका है और अमेरिका में लाखों लोगों के क्रिप्टो अकाउंट्स में से करोडों डॉलर के एसेट्स को खा चुका है। एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में रोमांस स्कैम जोर पकड़ रहे हैं। ये वैसा ही है जैसे फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हनी ट्रैप की खबरें मिलती रहती हैं। अब अमेरिका में रोमांस स्कैम के जरिए लोगों की क्रिप्टोकरेंसी को लूटा जा रहा है। 

इस संबंध में फेडरेल ट्रेड कमिशन (FTC) की प्रकाशित हुई एक रिपोर्ट कहती है कि अमेरिका में लोगों ने रोमांस स्कैम में 185 मिलियन डॉलर (लगभग 15 अरब रुपये) गंवाए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये आंकड़ा 2022 की पहली तिमाही का ही है। फ्रॉड करने वालों ने अब रोमांस स्कैम का नया तरीका निकाला है। रिपोर्ट में कहा गया है कि लगभग 46 हजार अमेरिकी नागरिकों ने 2021 में 1 बिलियन डॉलर (लगभग 79 अरब रुपये) रोमांस स्कैम में गंवाए थे। 
Advertisement

BanklessTimes ने एनालिसिस कर बताया है कि दुनिया में जितने भी क्रिप्टो स्कैम हो रहे हैं, उनमें रोमांस स्कैम अब दूसरे नम्बर का सबसे आम स्कैम हो गया है। बैंकलेस टाइम्स के सीईओ जोनाथन मैरी ने कहा कि लोगों को दिल के मामलों में फंसाना बहुत आसान होता है, यहां पर वे आसानी से झांसे में आ जाते हैं और प्यार के बदले अपना पैसा गंवाने वाले आसान शिकार बन जाते हैं। जालसाज शिकार को फंसाने के बाद उसको क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने की सलाह देते हैं। और इस वक्त तक उनका शिकार, जालसाज पर इतना विश्वास करने लगता है कि वह आसानी से उनकी इस सलाह को मान लेता है। 

रिपोर्ट कहती है कि क्रिप्टो स्कैमों में जवान लोग ज्यादा फंसते हैं। इसके आंकड़े बताते हैं कि क्रिप्टो के रोमांस स्कैम में फंसने वाले ज्यादातर लोग 20 से 40 साल के एज ग्रुप के हैं। फाइनेंशिअल कंटेंट स्पेशलिस्ट एलिजाबेथ कैर ने बताया कि 30 साल के आसपास की उम्र वालों को सबसे ज्यादा नुकसान होता है। नुकसान पहुंचने वाले लोगों में इनका हिस्सा 35% है। वहीं, 70 साल की उम्र के आसपास के लोग इस तरह के स्कैम में 12 हजार डॉलर (लगभग 10 लाख रुपये) के लगभग गंवा देते हैं। रिपोर्ट ये भी कहती है कि अमेरिकी केवल रोमांस स्कैम का ही शिकार नहीं होते हैं। जो सबसे अधिक स्कैम प्रचलित है, वो इनवेस्टमेंट स्कैम है। एफटीसी को 2021 में इस तरह के स्कैम में लोगों की जो शिकायतें मिली हैं, उनमें उन्होंने लगभग 575 मिलियन डॉलर गंवाए हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  2. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  3. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  4. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  5. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  6. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  7. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  8. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  10. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.