Crypto को करंसी के तौर पर मानने को लेकर रूस की सरकार और सेंट्रल बैंक में समझौता

ड्राफ्ट में इसमें क्रिप्टो को DFA (डिजिटल फाइनेंशियल असेट्स) के बजाय ‘करेंसीज के एनालॉग’ के रूप में परिभाषित किया जाएगा।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 10 फरवरी 2022 14:37 IST
ख़ास बातें
  • 6 लाख रुपये से अधिक के क्रिप्टो ट्रांजैक्‍शंस को घोषित करना होगा
  • ऐसा नहीं किया, तो यह एक अपराध माना जाएगा
  • पेमेंट के रूप में अवैध रूप से क्रिप्‍टो लेने वालों पर जुर्माना लगेगा

कानूनी तरीके से क्रिप्‍टो का इस्‍तेमाल पूरी आइडे‍ंटिटी के साथ सिर्फ बैंकिंग सिस्‍टम या लाइसेंस प्राप्‍त बिचौलियों के जरिए हो सकेगा।

क्रिप्‍टोकरेंसी (Cryptocurrency) को लेकर रूस में काफी दिनों से उहापोह की स्थिति है। जब से ये खबरें आईं कि रूस क्रिप्‍टोकरेंसी पर कोई सख्‍त फैसला ले सकता है, पूरे क्रिप्‍टो मार्केट में मंदी सरीखा माहौल बन गया। अब ऐसा लगता है कि रूस की सरकार और देश का सेंट्रल बैंक क्रिप्टो को करेंसी के रूप में पहचानने की योजना में एक समझौते पर पहुंच गया है। बिटकॉइन और दूसरी क्रिप्‍टोकरेंसी को रेगुलेट करने के तरीके पर भी बात बन गई है। यह कदम काफी राहत भरा है, क्‍योंकि पिछले महीने ही रूस के सेंट्रल बैंक ने क्रिप्‍टो माइनिंग और इससे जुड़ीं दूसरी गतिवि‍धियों पर बैन प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव दिया था। 

रूसी अखबार कोमर्सेंट (Kommersant) ने बताया है कि क्रिप्‍टोकरेंसी को रेगुलेट करने को लेकर सरकार और बैंक ऑफ रूस ने एक समझौता किया है। अब अधिकारी एक ड्राफ्ट तैयार कर रहे हैं, जो 18 फरवरी तक सामने आ सकता है। इसमें क्रिप्टो को DFA (डिजिटल फाइनेंशियल असेट्स) के बजाय ‘करेंसीज के एनालॉग' के रूप में परिभाषित किया जाएगा। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि कानूनी तरीके से क्रिप्‍टो का इस्‍तेमाल पूरी आइडे‍ंटिटी के साथ सिर्फ बैंकिंग सिस्‍टम या लाइसेंस प्राप्‍त बिचौलियों के जरिए हो सकेगा। 

इससे पहले जनवरी में बैंक ऑफ रूस ने क्रिप्टो पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का प्रस्‍ताव दिया था। तर्क दिया गया था कि इस इंडस्‍ट्री ने लोगों की फाइनेंशल स्‍टेबिलिटी के लिए खतरा पैदा किया है। बैंक ने यह भी प्रस्‍ताव दिया था कि फाइनेंशियल इंस्‍टीट्यूशन को क्रिप्टो ट्रांजैक्‍शन की सुविधा से रोका जाना चाहिए।
Advertisement

Kommersant की रिपोर्ट से पता चलता है कि RUB 600,000 (लगभग 6 लाख रुपये) से अधिक के क्रिप्टो ट्रांजैक्‍शंस को घोषित करना होगा या फ‍िर यह एक अपराध माना जाएगा। पेमेंट के रूप में अवैध रूप से क्रिप्‍टो स्वीकार करने वालों पर भी जुर्माना लगाया जाएगा। यह भी दावा किया गया है कि नए ड्राफ्ट में ऐसे नियम बनाए जा रहे हैं, जिससे लोगों के हितों की रक्षा की जा सकेगी। 
Advertisement

रूस के राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) द्वारा क्रिप्‍टो को लेकर दिखाई गई नरमी के बाद से माना जा रहा था कि जल्‍द कुछ अच्‍छा सुनने को मिलेगा। जनवरी में एक बैठक के दौरान पुतिन ने कहा था कि वह इस मामले में हो रही चर्चाओं से परिचित हैं। इन मुद्दों को देश का सेंट्रल बैंक देख रहा है। उन्‍होंने कहा कि निश्चित रूप से क्रिप्‍टोकरेंसी माइनिंग से कुछ फायदे भी हैं। उन्होंने सेंट्रल बैंक ऑफ रूस को सरकार के सदस्यों के साथ चर्चा के बाद क्रिप्टो स्पेस के बारे में फैसला लेने का निर्देश दिया था। कहा था कि सेंट्रल बैंक, तकनीक में हमारी प्रगति के रास्ते में नहीं खड़ा है। मैं रूस की सरकार और सेंट्रल बैंक को एक राय पर आने के लिए कहूंगा। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.