10 दिनों में 40,000 Dogecoin वॉलेट ने डंप किए अपने कॉइन्स, कीमत है करोड़ों में

इनमें से ज्यादातर लेन-देन $500,000 और $950,000 के बीच की वैल्यू में दर्ज किए गए थे।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 मई 2022 19:09 IST
ख़ास बातें
  • करीब 12 घंटों के दौरान लगभग 22 मिलियन डॉलर कीमत के डॉगकॉइन हुए ट्रांस्फर
  • इनमें से ज्यादातर लेन-देन $500,000 और $950,000 के बीच की वैल्यू में था
  • पिछले 10 दिनों के दौरान करीब 40,000 DOGE वॉलेट ने अपने कॉइन्स डंप किए

खबर लिखते समय तक Dogecoin की भारत में कीमत 10.86 रुपये थी

Dogecoin की कीमत में पिछले 9 दिनों में कथित तौर पर 22% से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। एलन मस्क (Elon Musk) द्वारा Twitter के अधिग्रहण के बाद उनके और मार्क क्यूबन (Mark Cuban) के बीच डॉजकॉइन चर्चा का विषय भी बना, जिसके बाद अचानक डॉजकॉइन वॉलेट में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। डॉजकॉइन व्हेल की एक्टिविटी पर नज़र रखने वाले ट्रैकर ने जानकारी दी है कि पिछले लगभग 10 दिनों में Dogecoin रखने वाले करीब 40,000 वॉलेट ने अपनी DOGE होल्डिंग को डंप कर दिया है।

Dailycoin की रिपोर्ट कहती है कि पिछले दस दिनों के दौरान लगभग 40,000 Dogecoin वॉलेट ने अपने कॉइन्स को डंप कर दिया है। ये संख्या इस साल की शुरुआत में देखी गई DOGE होल्डर्स में बहुत बड़ी गिरावट है। रिपोर्ट बताती है कि इससे पहले मार्च में लगभग 7 लाख वॉलेट ने अपने अकाउंट से डॉगकॉइन होल्डिंग्स को हटा दिया था।
Advertisement

वहीं, व्हेल मूव ट्रैकर Dogecoin Whale Alert के डेटा से पता चलता है कि कुछ बड़े व्हेल केवल DOGE कॉइन को जमा कर सकते हैं। रिपोर्ट ट्रैकर का हवाला देते हुए बताती है कि मंगलवार से बुधवार के बीच करीब 12 घंटों के दौरान लगभग 22 मिलियन डॉलर कीमत के डॉगकॉइन को छोटे वॉलेट की एक सीरीज़ से कई बड़े वॉलेट में ट्रांस्फर किया गया था।

इनमें से ज्यादातर लेन-देन $500,000 और $950,000 के बीच की वैल्यू में दर्ज किए गए थे। इससे कुछ समय पहले, ट्रैकर ने 100 मिलियन DOGE का सबसे बड़ा सिंगल ट्रांजेक्शन ट्रैक किया था, जिसकी वैल्यू उस समय $12.9 मिलियन से ज्यादा थी।
Advertisement

रिपोर्ट एक अन्य ब्लॉकचैन डेटा ट्रैकर Clank का हवाला देते हुए बताता है कि मंगलवार से बुधवार के बीच लगभग 4 बिलियन डॉलर वैल्यू के Dogecoin को अज्ञात वॉलेट में ट्रांस्फर किया गया था।
Advertisement

हालांकि, ऐसा प्रतीत होता है कि इन सब ट्रांस्फर का Dogecoin की कीमत पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है। यूं तो पिछले कुछ दिनों से कॉइन की कीमत में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, लेकिन फिर भी खबर लिखते समय तक, यह कॉइन भारत में 10.86 रुपये पर ट्रेड हो रहा था, जो पिछले 24 घंटों में 2.54% की बढ़ोतरी है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Dogecoin, Dogecoin Whales, Cryptocurrency, cryptocurrency news
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  7. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  8. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.