14 करोड़ Shiba Inu टोकन डेड वॉलेट में हुए ट्रांस्फर, बर्न रेट 137 प्रतिशत बढ़ा

Shiba Inu टीम ने हाल ही में नया बर्निंग पोर्टल लॉन्च किया था, जिसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा टोकन को बर्न कर सर्कुलेशन से बाहर करना था।

14 करोड़ Shiba Inu टोकन डेड वॉलेट में हुए ट्रांस्फर, बर्न रेट 137 प्रतिशत बढ़ा

वर्तमान में SHIB की भारत में कीमत 0.000907 रुपये है

ख़ास बातें
  • खबर लिखते समय तक, SHIB की भारत में कीमत 0.000907 रुपये थी
  • अभी तक 410,373,759,584,302 से ज्यादा SHIB टोकन्स को बर्न किया जा चुका है
  • फिलहाल करीब 557,956,601,501,854 SHIB सर्कुलेशन में हैं
विज्ञापन
Shiba Inu को एक बार फिर बड़ी मात्रा में बर्न किया गया है। शीबा इनु बर्निंग पर नजर रखने वाले प्लेटफॉर्म ने जानकारी दी है कि बीते शुक्रवार और शनिवार के बीच कई ट्रांजेक्शन के जरिए 14 करोड़ SHIB टोकन को डेड वॉलेट में भेजा गया है। डेड वॉलेट ऐसे वॉलेट होते हैं, जो उपयोग में नहीं होते हैं, और न ही इनमें मौजूद टोकन को किसी अन्य वॉलेट में भेजा जा सकता है और न ही निकाला जा सकता है। इन वॉलेट्स में भेजे जाने के बाद टोकन सर्कुलेशन से बाहर हो जाते हैं और टोकनों की कुल सप्लाई कम हो जाती है। यह पहली बड़ी बर्निंग है, इससे पहले भी करोड़ों SHIB टोकन्स को प्रोजेक्ट द्वारा हाल में लॉन्च किए गए नए बर्निंग पोर्टल द्वारा बर्न किया जाता रहा है।

Shibburn ने शनिवार, 16 जुलाई को एक ट्वीट के जरिए जानकारी दी कि 24 घंटों के अंदर कुल 25 ट्रांजेक्शन के जरिए 140 मिलियन (14 करोड़) से ज्यादा SHIB टोकन को डेड वॉलेट में ट्रांस्फर किया गया था। सटीक संख्या की बात करें, तो इन ट्रांजेक्शन के जरिए 140,223,703 मीम कॉइन को बर्न किया गया है और कुल सर्कुलेशन से बाहर कर दिया गया है।
 

जैसा कि हमने बताया, Shiba Inu टीम ने हाल ही में नया बर्निंग पोर्टल लॉन्च किया था, जिसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा टोकन को बर्न कर सर्कुलेशन से बाहर करना था। प्रोजेक्ट टोकन बर्न करने पर रिवॉर्ड भी दे रहा है। निश्चित तौर पर, बड़ी संख्या में टोकन बर्न करवाने का इरादा SHIB की कीमत को लंबे समय के अंतराल में बढ़ाना है।

Shibburn की वेबसाइट के अनुसार, खबर लिखते समय तक, कुल 410,373,759,584,302 SHIB टोकन्स को बर्न किया जा चुका था। फिलहाल करीब 557,956,601,501,854 SHIB सर्कुलेशन में हैं। प्लेटफॉर्म के अनुसार, 16 जुलाई को 14 करोड़ से ज्यादा टोकन के बर्न होने के बाद, बर्न रेट 137% पर पहुंच गया था। हालांकि वर्तमान में बर्न रेट 92% पर है। प्रोजेक्ट और निवेशकों का कीमत को बढ़ाने का यह जतन भी सफल होता नजर नहीं आ रहा है, क्योंकि Shina Inu की कीमत में ज्यादा बढ़ोतरी दिखाई नहीं दे रही है।

Gadgets 360 क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, खबर लिखते समय तक, SHIB की भारत में कीमत 0.000907 रुपये थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »