Video : प्रज्ञान रोवर के बाहर निकलने से पहले क्‍या हुआ था चांद पर, ISRO ने वीडियो से समझाया, देखें

ISRO Pragyan Rover Video : एक अन्‍य वीडियो में प्रज्ञान रोवर को बाहर निकलते हुए भी दिखाया गया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 25 अगस्त 2023 17:25 IST
ख़ास बातें
  • चंद्रयान 3 से जुड़ा नया वीडियो
  • विक्रम रोवर की लैंडिंग से पहले का वीडियो आया सामने
  • हर अपडेट शेयर कर रही इसरो

बुधवार 23 अगस्‍त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करके इसरो ने इतिहास रच दिया था।

Photo Credit: ISRO

Chandrayaan-3 मिशन का पूरा दारोमदार अब लैंडर विक्रम (LM) और प्रज्ञान रोवर (Pragyan Rover) के ‘कंधों' पर है। शुक्रवार दोपहर भारतीय स्‍पेस एजेंसी इसरो (ISRO) ने रोवर ‘प्रज्ञान' के लैंडर ‘विक्रम' से बाहर निकलने और इसके चंद्रमा की सतह पर चलने का एक शानदार वीडियो रिलीज किया। उस वीडियो के बाद अब से कुछ देर पहले एक और वीडियो आया है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे दो सेगमेंट वाले रैंप ने रोवर के रोल-डाउन की सुविधा प्रदान की और एक सौर पैनल ने रोवर को बिजली पैदा करने में सक्षम बनाया।

इसरो का लेटेस्‍ट वी‍डियो (ISRO Latest Video) बताता है कि प्रज्ञान रोवर के रोलडाउन से पहले रैंप और सौर पैनल की तैनाती कैसे तेजी के साथ की गई। 
 

उससे पहले शुक्रवार की दोपहर एक वीडियो इसरो ने रिलीज किया। वीडियो को लैंडर के इमेजर कैमरे ने कैप्‍चर किया था। वीडियो के बारे में इसरो ने ट्वीट में लिखा  ‘... और चंद्रयान-3 का रोवर, लैंडर से निकलकर इस तरह चंद्रमा की सतह पर चला।''
Advertisement
 

बुधवार 23 अगस्‍त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करके इसरो ने इतिहास रच दिया था। विक्रम लैंडर की चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग' के बाद उसकी तस्वीर भी रिलीज की गई थी। उस तस्‍वीर को चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने क्लिक किया था। चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर हाई-रेजोल्यूशन कैमरा (ओएचआरसी) चंद्रमा की परिक्रमा कर रहे तमाम ऑर्बिटरों के कैमरों में सबसे बेस्‍ट है। इसे साल 2019 में लॉन्‍च किया गया था। 
Advertisement

अब 14 पृथ्‍वी दिनों तक विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर चंद्रमा पर अपना मिशन पूरा करेंगे। दोनों चांद के दक्षिणी ध्रुव के बारे में ज्‍यादा से ज्‍यादा जानकारी जुटाकर उसे इसरो तक पहुंचाएंगे। भारत दुनिया का पहला देश है, जिसने चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग की है। जो भी जानकारी चंद्रयान-3 मिशन से हासिल होगी, वह सबसे पहले भारत को मिलेगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.