Chandrayaan-3 ने खींची चांद की शानदार इमेज, ISRO ने जारी किया वीडियो, यहां देखें

Chandrayaan 3 Captured Stunning photos of Moon : इसरो ने कहा कि चंद्रयान को चांद के और नजदीक पहुंचाने की अगली कवायद 9 अगस्त 2023 को दोपहर 1 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच की जाएगी।

Chandrayaan-3 ने खींची चांद की शानदार इमेज, ISRO ने जारी किया वीडियो, यहां देखें

Photo Credit: ISRO

चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने के बाद चंद्रयान-3 ने उसका वीडियो रिकॉर्ड किया है।

ख़ास बातें
  • चंद्रमा के और नजदीक पहुंचने की प्रक्रिया हुई पूरी
  • 17 अगस्त तक ऐसी 3 और प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी
  • 23 अगस्‍त को चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की होगी कोशिश
विज्ञापन
भारत का चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) मिशन चांद के और करीब पहुंच गया है। भारतीय स्‍पेस एजेंसी इसरो (ISRO) ने रविवार को कहा कि चंद्रयान-3 को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कराने के एक दिन बाद उसे इसके और नजदीक पहुंचाने की कवायद सफलता के साथ पूरी कर ली गई। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, चंद्रयान-3 को चांद के और करीब भेजने की अगली प्रक्रिया 9 अगस्त को की जाएगी। इस बीच, चंद्रयान-3 ने चांद का वीडियो रिकॉर्ड किया है। 

रविवार को एक ट्वीट में इसरो ने कहा कि स्‍पेसक्राफ्ट ने चंद्रमा के और नजदीक पहुंचने की पहले से तय प्रक्रिया पूरी कर ली है। इंजनों की ‘रेट्रोफायरिंग' ने चंद्रयान-3 को चांद की सतह के और करीब पहुंचा दिया। इसरो ने कहा कि चंद्रयान को चांद के और नजदीक पहुंचाने की अगली कवायद 9 अगस्त 2023 को दोपहर 1 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच की जाएगी। 

17 अगस्त तक ऐसी 3 और प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। उसके बाद लैंडिंग मॉड्यूल अलग हो जाएगा ‘प्रोपल्शन मॉड्यूल' से। रिपोर्ट के अनुसार, चंद्रमा की सतह पर लैंड करने से पहले लैंडर पर ‘डी-ऑर्बिटिंग' का काम किया जाएगा। इसरो के मुताबिक वह 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग' की कोशिश करेगा। 
 

इस बीच, चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने के बाद चंद्रयान-3 ने उसका वीडियो रिकॉर्ड (Chandrayaan 3 Captured Stunning photos of Moon) किया है। इसरो ने वीडियो को शेयर किया है, जिसमें चंद्रमा पर नीले-हरे रंग के कई गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए इसरो ने लिखा,  चंद्रमा, जैसा कि चंद्रयान-3 द्वारा चांद की कक्षा में प्रवेश के दौरान देखा गया। (वीडियो देखने के लिए क्लिक करें)

गौरतलब है कि साल 2019 में चंद्रयान-2 मिशन का लैंडर चंद्रमा की सतह पर क्रैश हो गया था। उसके फौरन बाद भारत ने तीसरे मून मिशन की तैयारी शुरू कर दी थी। चंद्रयान-3 की लैंडिंग में कोई परेशानी ना आए, इस बात का विशेष ध्‍यान इस बार रखा गया है। मिशन का मसकद चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक चंद्रमा पर लैंड कराना और वहां चहलकदमी की क्षमताओं को साबित करना है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »