Chandrayaan-3 Successful: दुनिया की सबसे बड़ी अंतरिक्ष एजेंसी नासा से आई बधाई, पाकिस्‍तान ने भी दिया रिएक्शन!

Chandrayaan 3 World Reactions : मिशन की सफलता पर नासा के एडमिनिस्‍ट्रेटर बिल नेल्‍सन ने एक ट्वीट में लिखा, बधाई हो @इसरो।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 23 अगस्त 2023 19:28 IST
ख़ास बातें
  • चंद्रयान-3 की सफलता पर आ रहे बधाई संदेश
  • अमेरिका की नासा और यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी ने दी बधाई
  • पाकिस्‍तान के पूर्व मंत्री ने भी किया ट्वीट

Chandrayaan-3 Successful: यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी के डायरेक्‍टर जनरल जोसेफ एशबैकर ने एक ट्वीट में लिखा, अविश्वसनीय! बधाई हो @इसरो

Chandrayaan 3 World Reactions : चंद्रयान-3 मिशन की कामयाबी ने पूरी दुनिया में भारत का डंका बजा दिया है। अमेरिका से लेकर यूरोप और पाकिस्‍तान तक ने भारत की इस सफलता पर शुभकामनाएं भेजी हैं। अमेरिकी स्‍पेस एजेंसी नासा (Nasa) के एडमिनिस्‍ट्रेटर बिल नेल्‍सन ने भारतीय स्‍पेस एजेंसी इसरो (ISRO) को बधाई दी है। यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी ESA ने भी मिशन की सफलता पर बधाई दी है। पाकिस्‍तान के मंत्री चौधरी फवाह हुसैन ने चंद्रयान-3 को इसरो के लिए बेहतरीन पल बताया है। आइए जानते हैं, किसने क्‍या कहा। 

Chandrayaan 3 मिशन की सफलता पर नासा के एडमिनिस्‍ट्रेटर बिल नेल्‍सन ने एक ट्वीट में लिखा, बधाई हो
Advertisement
@इसरो। चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट-लैंडिंग करने वाला चौथा देश बनने पर #भारत को बधाई। हमें इस मिशन में आपका भागीदार बनकर खुशी हो रही है!
 

यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी के डायरेक्‍टर जनरल जोसेफ एशबैकर ने एक ट्वीट में लिखा, अविश्वसनीय! बधाई हो @इसरो
Advertisement
नई तकनीकों को प्रदर्शित करने और किसी अन्य खगोलीय पिंड पर भारत की पहली सॉफ्ट लैंडिंग हासिल करने का यह शानदार तरीका है। शाबाश, मैं पूरी तरह प्रभावित हूं।
 

Advertisement
वहीं, भारत के खिलाफ अक्‍सर जगह उगलने वाले पाकिस्‍तान के पूर्व आईटी मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने भी चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर बधाई दी है। एक ट्वीट में उन्‍होंने लिखा, चंद्रमा पर #Chandrayaan3 की लैंडिंग #ISRO के लिए कितना बड़ा क्षण है, मैं इसरो के अध्यक्ष के साथ युवा वैज्ञानिकों को इसका जश्न मनाते हुए देख सकता हूं। उन्‍होंने लिखा कि युवा पीढ़ी ही दुनिया को बदल सकती है।
 

Advertisement
चंद्रयान-3 की सफलता के बाद अपने पहले ट्वीट में भारतीय स्‍पेस एजेंसी इसरो (ISRO) ने लिखा, भारत, मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया और तुम भी : चंद्रयान। चंद्रयान-3 चंद्रमा पर सफलता के साथ सॉफ्ट लैंड हुआ। बधाई हो, भारत।  
   

Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Instagram पर पोस्ट करने के बाद भी स्टोरीज कर पाएंगे एडिट, 15 मिनट का मिलेगा समय, नए टूल भी हुए पेश
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel Travel Week: इंटरनेशनल रोमिंग पैक पर 10% डिस्काउंट, वीजा पर ₹4 हजार तक
  2. Instagram पर पोस्ट करने के बाद भी स्टोरीज कर पाएंगे एडिट, 15 मिनट का मिलेगा समय, नए टूल भी हुए पेश
  3. ₹41000 सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लिप स्मार्टफोन, लिमिटेड है डील
  4. Tata Motors की Sierra EV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग
  5. Nvidia ने चीन को दिया झटका, एडवांस्ड चिप्स की बिक्री रोकी
  6. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है Snapdragon का आगामी चिपसेट
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, लीक हुए प्राइसेज
  8. Honor ने लॉन्च की 18 दिन तक की बैटरी लाइफ वाली Watch 6 Pro, मिलेंगे 120+ स्पोर्ट्स मोड
  9. Siri AI से कमाई की तैयारी में Apple, लिमिट खत्म होते ही यूजर्स को देने होंगे पैसे
  10. Apple की iPhone 18 और iPhone Air 2 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.