Fujifilm लाई हाइटेक इफेक्‍ट्स वाला ड‍िजिटल कैमरा, फोटो भी करेगा प्रिंट

फिल्म इफेक्‍ट्स के बीच स्विच करने के लिए इस कैमरे में एक डायल दिया गया है, जबक‍ि एक और डायल लेंस इफेक्‍ट्स के बीच स्विच करने के लिए भी मिलता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 20 नवंबर 2021 16:46 IST
ख़ास बातें
  • कैमरा 100 अलग-अलग एक्‍सप्रेशंस ऑफर करता है
  • प्रिंटिंग से पहले फाइनल रिजल्‍ट देखने के लिए इसमें एलसीडी डिस्प्ले भी है
  • 850 इमेज तक सेव की जा सकती हैं इस कैमरे में

Fujifilm इंस्टैक्स मिनी ईवो कैमरे की कीमत अमेरिका में 199.95 डॉलर है, लेकिन सबसे पहले इसकी बिक्री जापान में शुरू होगी

Fujifilm ने उसके लेटेस्‍ट डिजिटल कैमरा, Fujifilm Instax Mini Evo को लॉन्‍च कर दिया है। नए इंस्टैक्स मिनी ईवो में रेट्रो-थीम वाला डिजाइन है, जिसमें एक एनालॉग और क्लासिक लुक है। यह कैमरा इंस्टैक्स मिनी फिल्म से प्रिंट भी दे सकता है, यानी पसंदीदा फोटो को कैमरे से ही तुरंत प्रिंट किया जा सकता है। कैमरे में एक डेडिकेटेड प्रिंट लीवर भी है, जिसे खींचकर प्रिटिंग की जा सकती है। फिल्म इफेक्‍ट्स के बीच स्विच करने के लिए इस कैमरे में एक डायल दिया गया है, जबक‍ि एक और डायल लेंस इफेक्‍ट्स के बीच स्विच करने के लिए भी मिलता है। कैमरा 100 अलग-अलग एक्‍सप्रेशंस ऑफर करता है और प्रिंटिंग से पहले फाइनल रिजल्‍ट देखने के लिए इसमें एलसीडी डिस्प्ले मिलता है।

Fujifilm Instax Mini Evo की कीमत

Fujifilm इंस्टैक्स मिनी ईवो कैमरे की कीमत अमेरिका में 199.95 डॉलर है। अमेरिका में इसकी बिक्री अगले साल फरवरी में शुरू होगी, लेकिन सबसे पहले यह कैमरा 3 दिसंबर से जापान में खरीदा जा सकेगा।

Fujifilm Instax Mini Evo के स्‍पेसिफ‍िकेशंस


Fujifilm इंस्टैक्स मिनी ईवो में प्रिंटिंग और इफेक्‍ट्स जैसे मॉडर्न फीचर्स के साथ एक क्लासिक कैमरा डिजाइन है। 10 तरह के लेंस इफेक्‍ट्स इसमें मिलते हैं, जिनमें विनेट, सॉफ्ट फोकस, ब्लू, फिशआई, कलर शिफ्ट, लाइट लीक आद‍ि शामिल हैं। कैमरा 10 तरह के फ‍िल्‍म इफेक्‍ट्स भी देता है, जिनमें विविड, पेल, कैनवस, मोनोक्रोम, सेपिया, येलो आदि शामिल हैं। कैमरे से प्रिंटिंग के लिए तस्‍वीरें भेजी जा सकें, इसके लिए Fujifilm इंस्टैक्स मिनी इवो, यूजर के स्मार्टफोन पर प्रिंट ऐप से सीधे कनेक्‍ट हो जाता है। कैमरे से ली गई प्रिंटेड फोटो को स्‍मार्टफोन में भी सेव किया जा सकता है।
Advertisement

इस कैमरे में प्राइमरी कलर फिल्टर के साथ 1/5 इंच का CMOS है। कैमरे में लगभग 45 फोटो तक स्‍टोर करने के लिए इंटरनल स्‍टोरेज है, जबकि लगभग 850 इमेजेस को 1GB का microSD या microSDHC मेमोरी कार्ड लगाकर स्‍टोर किया जा सकता है। कैमरे का लेंस अपर्चर f/2.0 है और यह सिंगल ऑटोफोकस को सपोर्ट करता है। शटर स्‍पीड 1/4 सेकंड से 1/800 सेकंड (ऑटोमैटिक स्विचिंग) तक है और ISO की रेंज 100 से 1600 तक है। 

इस कैमरे में 3 इंच का टीएफटी कलर एलसीडी डिस्प्ले है। चार्जिंग के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिया गया है, जो दो से तीन घंटे में बैटरी फुल कर पाता है। इस कैमरे का वजन लगभग 285 ग्राम है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  4. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  2. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  4. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  5. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  6. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  7. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  8. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  9. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  10. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.