TikTok की कमी दूर करेगा Zee5 का शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म HiPi

भारत में सोमवार को 59 चीनी ऐप्स को बैन कर दिया गया, जिसमें सबसे ज्यादा चर्चित ऐप है TikTok। टिकटॉक के बैन होते ही भारतीय मार्केट में डेवलपर्स के लिए अवसर बढ़ गए हैं, हर कोई टिकटॉक की जगह अपना शॉर्ट वीडियो ऐप विकल्प पेश कर रहा है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 1 जुलाई 2020 18:34 IST
ख़ास बातें
  • आत्मनिर्भर भारत के तहत बना है HiPi प्लेटफॉर्म
  • TikTok के विकल्प के तौर पर लोकप्रिय हो चुके हैं चिंगारी व मित्रों ऐप
  • 15 जुलाई से पहले लॉन्च होगा HiPi प्लेटफॉर्म

रजिस्ट्रेशन के बाद ही कर सकते हैं HiPi का इस्तेमाल

भारत में सोमवार को 59 चीनी ऐप्स को बैन कर दिया गया, जिसमें सबसे ज्यादा चर्चित ऐप है TikTok। टिकटॉक के बैन होते ही भारतीय मार्केट में डेवलपर्स के लिए अवसर बढ़ गए हैं, हर कोई टिकटॉक की जगह अपना शॉर्ट वीडियो ऐप विकल्प पेश कर रहा है। Mitron व Chingari ऐप्स की सफलता के बाद अब Zee5 भी इस रेस में उतने की तैयारी कर रहा है। जी हां, Zee5 ने घोषणा की है कि वह जल्द ही भारत में शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म लॉन्च करने वाला है, जिसका नाम होगा HiPi । कंपनी का कहना है कि यह नया प्लेटफॉर्म 'आत्मनिर्भर भारत' के तहत बनाया गया है, जो भारतीय कॉन्टेंट क्रिएटर्स को भारतीय मंच प्रदान करेगा।
 

Zee5 का यह नया HiPi प्लेटफॉर्म 15 जुलाई से पहले लॉन्च किया जाएगा, जिसका एक्सेस Zee5 App प्रदान करेगा।

इस नए ऐप से संबंधित ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है। हालांकि, साझा किए गए स्क्रीनशॉट से मालूम चलता है कि इस नए प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने के लिए रजिस्ट्रेशन की जरूरत पड़ेगी, जिसके बाद यूज़र्स वीडियो को देख सकेंगे और शेयर कर सकेंगे। इससे अंदाजा लगया जा सकता है कि ज़ी5 का यह नया प्लेटफॉर्म चीनी प्लेटफॉर्म से थोड़ा बहुत अलग होगा, चीनी ऐप में टिकटॉक यूज़र्स को अपलोडेड वीडियो देखने के लिए किसी भी तरह से रजिस्ट्रेशन व साइन-इन की जरूरत नहीं पड़ती थी। बिना अकाउंट क्रिएट किए भी टिकटॉक पर वीडियो देखा जा सकता था।

HiPi की एंट्री दिलचस्प समय पर हो रही है, जब भारत सरकार ने टिकटॉक समेत 59 चीनी ऐप्स को भारत में बैन कर दिया है। ऐसे में जो लोग टिकटॉक के विकल्प की तालाश कर रहे थे, उनके लिए हाईपाई एक नया विकल्प हो सकता है। हालांकि, HiPi ही केवल एकमात्र प्लेटफॉर्म नहीं है जो भारत में टिकटॉक की कमी को पूरा कर सकता है, इस प्लेटफॉर्म से पहले भी कई ऐप्स हैं जो टिकटॉक के विकल्प के तौर पर काफी सफल साबित हो रहे हैं। जैसे Bolo Indya, Chingari, Mitron, और Roposo App।
Advertisement

Zee Entertainment Enterprises के ज़ी5 के पास पहले से ही 1.25 लाख घंटे का वीडियो डिमांड है, जिसमें 100 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स मौजूद हैं। यह ऐप अब तक ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे Amazon Prime Video, Netflix, और SonyLIV जैसे ऐप्स के साथ कॉम्पिटिशन कर रहा था, लेकिन अब शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म पर एंट्री करके यूज़र्स को अपनी शॉर्ट वीडियो बनाने की इज़ाजत देने वाला है, जिसके बाद अब इस ऐप की टक्कर Facebook, Instagram और YouTube जैसे प्लेटफॉर्म से होगी।
Advertisement

हाल ही में ज़ी5 ने Jio Fiber, Airtel, और Vodafone Idea ग्राहकों के लिए ज़ी5 का फ्री एक्सेस प्रदान किया था। इसके अलावा ज़ी5 किड्स ने अपने प्लेटफॉर्म पर हाल ही में 4,000 से भी ज्यादा फ्री कॉन्टेंट बच्चों के लिए प्रदान किया था, जो 9 भाषाओं को सपोर्ट करता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Zee5 HiPi, HiPi, Zee5, TikTok, short video app
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  5. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  3. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  4. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  6. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  7. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.