Xiaomi से लें पर्सनल लोन, Mi Credit होगा दोबारा लॉन्च

Mi Credit ऐप को सबसे पहले बीते साल मई के महीन में लॉन्च किया गया था। Mi Credit App एक ऐसे प्लेटफॉर्म का काम करता है जहां यूज़र्स तुरंत पर्सनल लोन हासिल कर सकते हैं।

Xiaomi से लें पर्सनल लोन, Mi Credit होगा दोबारा लॉन्च

Mi Credit ऐप पहले ही गूगल प्लेस्टोर पर उपलब्ध करा दिया गया है

ख़ास बातें
  • शाओमी मी क्रेडिट ऐप के इंटरफेस में भी सुधार होगा
  • इस ऐप की मदद से 10 मिनट में लोन देने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है
  • Mi Credit App को Creditbee के साथ साझेदारी में उतारा गया था
विज्ञापन
Xiaomi अपने Mi Credit ऐप को 3 दिसंबर को दोबारा लॉन्च करने जा रही है। बता दें कि चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने बीते साल मई के महीने में पर्सनल लोन से संबंधित काम करने वाले मी क्रेडिट ऐप को लॉन्च किया था। उम्मीद है कि कंपनी अपने पुराने ऐप में कुछ बदलाव करके इसके दोबारा लॉन्च करने जा रही है। हालांकि, अभी मी क्रेडिट प्लेटफॉर्म के नए वर्ज़न को लेकर कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। लेकिन मी क्रेडिट ऐप के नए वर्जन को इस महीने की शुरुआत में गूगल प्लेस्टोर पर अपलोड किया गया था। इससे साफ है कि कंपनी इस क्रेडिट सर्विस प्लेटफॉर्म में नया फीचर जोड़ने जा रही है और इसके इंटरफेस में भी बदलाव किया गया है।

यह भी पढ़ें- Reliance Jio के वीडियो कॉल असिस्टेंट से उठा पर्दा, जानें क्या है खास  

बता दें कि कंपनी ने गुरुवार को प्रेस को इस लॉन्च इवेंट के लिए आमंत्रित किया है। Mi Credit App एक ऐसे प्लेटफॉर्म का काम करता है जहां यूज़र्स तुरंत पर्सनल लोन हासिल कर सकते हैं। बीते साल पहली बार लॉन्च किया गया मी क्रेडिट ऐप क्रेडिटबी के साथ साझेदारी में काम करता है। बता दें कि क्रेडिटबी बेंगलुरू स्थित स्टार्ट अप है जो यंग प्रोफेशनल को तुरंत पर्सनल लोन देने वाला प्लेटफॉर्म है। मी क्रेडिट ऐप की बात की जाए तो केवाईसी वेरिफिकेशन के 10 मिनट में ही लोन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है। ध्यान देने वाली बात ये है कि मी क्रेडिट ऐप भारत में Xiaomi की तीसरी वैल्यू एडेड सर्विस है। इससे पहले Mi Music और Mi Video को पेश किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें- WhatsApp एंड्रॉयड ऐप का नया फीचर, खुद-ब-खुद डिलीट हो जाएंगे मैसेज 

लोन मुहैया कराने के पीछे Xiaomi की अपनी एक रणनीति है जिसके तहत इस प्लेटफॉर्म के ज़रिए कंपनी के उत्पाद की बिक्री को बढ़ावा दिया जा सके। हालांकि ये साफ नहीं है कि कंपनी को अब तक भारत में किस तरह की प्रतिक्रिया मिली है। मी क्रेडिट ऐप को दोबारा लॉन्च किया जाना इस सर्विस की ओर दिलचस्पी पैदा करने की एक कोशिश ही नजर आती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mi Credit, Xiaomi
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »