Xiaomi ने लॉन्च किया काइट फ्री फ्रेम रेट गेमिंग टेस्टिंग ऐप, डिवाइस की परफॉर्मेंस को करेगा टेस्ट

Xiaomi ने पावर कंजम्पशन टेस्ट में Xiaomi ब्रांड के स्मार्टफोन पर 40 मिनट तक एक गेम चलाया। गेमिंग में टेस्टिंग अवधि के दौरान, Kite सॉफ्टवेयर द्वारा बिजली की खपत लगभग 15mA थी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 नवंबर 2022 15:44 IST
ख़ास बातें
  • नया ऐप चीन में मुफ्त में उपलब्ध है
  • यह सटीक डेटा के साथ एक पेशेवर ग्रेड थर्मल ऑप्टिमाइजेशन टूल प्रदान करता है
  • यह एक साधारण प्लग एंड प्ले टेस्ट है, जिसमें बमुश्किल कोई पावर लगती है

Xiaomi Kite ऐप फिलहाल केवल Android फोन के लिए उपलब्ध है

Xiaomi ने एक नए सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन - Kite की घोषणा की है, जो खास गेमर्स के लिए डेवलप किया गया है। यह सॉफ्टवेयर गेम्स के लिए एक फ्रेम रेट टेस्टिंग एप्लिकेशन है। यह गेमर्स को अपने Android स्मार्टफोन में किसी खास गेम के लिए उसके डिवाइस की परफॉर्मेंस की जांच करने का मौका देता है। आसान शब्दों में कहें, तो इस ऐप के जरिए यूजर्स यह जांच सकते हैं कि किसी खास गेम के लिए उनके डिवाइस की परफॉर्मेंस कैसी है।

Xiaomi के अनुसार, नया ऐप चीन में मुफ्त में उपलब्ध है। इस फ्रेम रेट टेस्टिंग ऐप को लेकर कंपनी का दावा है कि यह सटीक डेटा के साथ एक पेशेवर ग्रेड थर्मल ऑप्टिमाइजेशन टूल प्रदान करता है। Xiaomi का कहना है कि यह टूल फोन की परफॉर्मेंस पर कोई असर नहीं डालता है, और साथ ही पावर कंजप्शन भी कम करता है। 

यह कथित तौर पर एक साधारण प्लग एंड प्ले टेस्ट है, जिसमें बमुश्किल कोई पावर लगती है और इसे 24/7 बैकग्राउंड में चलाया जा सकता है।

शाओमी का कहना है कि Kite ऐप वर्तमान में कई पॉपुलर Android स्मार्टफोन मॉडल को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, यह विभिन्न लोकप्रिय सीपीयू आर्किटेक्चर और यहां तक ​​कि एंड्रॉयड के कई वर्जन के साथ कंपेटिबल है। हालांकि, फिलहाल यह iOS में काम नहीं करता है, जिसका मतलब है कि इसे iPhone और iPad यूजर्स इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।
Advertisement

Gizmochina के अनुसार, कंपनी ने पावर कंजम्पशन टेस्ट में Xiaomi ब्रांड के स्मार्टफोन पर 40 मिनट तक एक गेम चलाया। गेमिंग में टेस्टिंग अवधि के दौरान, Kite सॉफ्टवेयर द्वारा बिजली की खपत लगभग 15mA थी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Kite, Frame Rate Testing App, Android
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  2. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  8. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  9. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.