व्हाट्सऐप पर वापस लौटा टेक्स्ट स्टेटस फ़ीचर, लेकिन बदला-बदला है अंदाज़

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 10 मार्च 2017 16:29 IST
व्हाट्सऐप जल्द ही आपके पुराने व्हाट्सऐप स्टेटस को वापस लाने की तैयारी में है। हाल ही में नए स्टेटस टैब फ़ीचर को लॉन्च करने के बाद इंस्टेट मैसेजिंग ऐप ने पुराने स्टेटस को अपने इंटरफेस से गायब कर दिया था। इस नए स्टेटस फ़ीचर को यूज़र की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। और कई यूज़र ने कंपनी से अपने पुराने स्टेटस के गायब होने की शिकायत की। लेकिन अब एंड्रॉयड बीटा ऐप में लेटेस्ट अपडेट आने के साथ ही पुराना स्टेटस भी वापस दिख रहा है।

व्हाट्सऐप एंड्रॉयड बीटा ऐप को लेटेस्ट 2.17.95 वर्ज़न पर अपडेट करने पर अब प्रोफाइल पेज पर एक स्टेटस टेक्स्ट मैसेज दिख रहा है। और इसके साथ ही टेक्स्ट मैसेज, नए स्टेटस टैब में तस्वीरों, वीडियो और जिफ़ की तरह 24 घंटे बाद गायब भी नहीं होगा।
Advertisement


किसी स्टेटस को देखने या फिर नया स्टेटस डालने के लिए यूज़र को व्हाट्सऐप के मुख्य स्क्रीन पर सबसे ऊपर दांयें कोने में दिख रहे तीन डॉट वाले मेन्यू में जाकर सेटिंग में जाना होगा। इसके बाद प्रोफाइल तस्वीर पर क्लिक करें और पहले की तरह ही 'अबाउट एंड फोन नंबर' पर क्लिक कर आप कोई भी टेक्स्ट मैसेज लिख सकते हैं। सबसे ख़ास बात है कि यूज़र अब अपने पुराने स्टेटस भी देख सकते हैं।
Advertisement

अभी यह फ़ीचर एंड्रॉयड बीटा यूज़र के लिए उपलब्ध है और जल्द ही इसके सभी यूज़र के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है।

ऐसा लगता है कि व्हाट्सऐप अपने एक अरब से ज्यादा यूज़र को बेहतर अनुभव देने के लिए अपने इंटरफेस पर लगातार काम कर रहा है। इससे पहले एक अपडेट के तहत कंपनी ने चैट में वीडियो कॉल के लिए एक अलग बटन दिया था। इसके अलावा व्हाट्सऐप ने अटैचमेंट आइकन को भी ऊपर से नीचे टेक्स्ट बॉक्स में भेज दिया है जहां यह कैमरा बटन के पास देखा जा सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  2. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  3. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  4. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  5. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  6. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  7. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  8. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
  9. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
  10. ₹15 हजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G में से कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.