WhatsApp वेब यूज़र भी अब इस्तेमाल कर पाएंगे पिक्चर इन पिक्चर फीचर

WhatsApp को अपने यूज़र के लिए अकसर नए फीचर जारी करने के लिए जाना जाता है। जानकारी मिली है कि व्हाट्सऐप वेब यूज़र के लिए इस सोशल मीडिया कंपनी ने पिक्चर इन पिक्चर मोड रोलआउट किया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2018 13:56 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp अपने वेब यूज़र के लिए पीआईपी मोड धीरे-धीरे जारी कर रही है
  • PiP मोड अभी सिर्फ शेयर किए गए वीडियो के साथ काम करेगा
  • फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम वीडियो के लिए सपोर्ट जल्द ही आएगा
WhatsApp को अपने यूज़र के लिए अकसर नए फीचर जारी करने के लिए जाना जाता है। जानकारी मिली है कि व्हाट्सऐप वेब यूज़र के लिए इस सोशल मीडिया कंपनी ने पिक्चर इन पिक्चर मोड रोलआउट किया है। रोलआउट फेज़ के आधार पर हो रहा है। आने वाले हफ्तों में सभी व्हाट्सऐप वेब यूज़र इस फीचर को इस्तेमाल कर सकेंगे। PiP मोड अभी सिर्फ शेयर किए गए वीडियो के साथ काम करेगा। फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम वीडियो के लिए सपोर्ट जल्द ही आएगा। याद रहे कि पिक्चर इन पिक्चर मोड को इस साल एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म के लिए रिलीज किया जा चुका है। इन प्लेटफॉर्म पर यह फीचर साझा किए गए सभी वीडियो के साथ काम करता है।

डेस्कटॉप के बारे में WABetaInfo की रिपोर्ट में कहा गया है कि WhatsApp अपने वेब यूज़र के लिए पीआईपी मोड धीरे-धीरे जारी कर रही है। इस फीचर को 0.3.1846 वर्ज़न के साथ रिलीज किया गया है और यूज़र को इस अपडेट को मैनुअली इंस्टॉल नहीं करना पड़ेगा। बता दें कि जब भी कोई यूज़र WhatsApp Web इस्तेमाल करना शुरू करता है, साइट अपने आप ही अपडेट की उपलब्धता जांच लेता है। इसे अपने आप ही इंस्टॉल कर लेता है। अगर आप जांचना चाहते हैं कि आप 0.3.1846 वर्ज़न इस्तेमाल कर रहे हैं या नहीं, इसके लिए WhatsApp Web > Settings > Help में जाएं। अगर आप व्हाट्सऐप वेब के पुराने वर्ज़न पर हैं तो कैशे क्लियर करके सर्विस रीस्टार्ट कर दें।
Advertisement
 

इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए चैट में वीडियो को प्ले करने की कोशिश करें। अगर यह फीचर आ गया है कि तो ऐप में वीडियो प्ले करने वाला फ्लोटिंग बॉक्स बाहर आ जाएगा। हमारी टेस्टिंग में इस फीचर ने ठीक-ठाक काम किया। वीडियो डाउनलोड होते ही एक पिक्चर इन पिक्चर लोगो वीडियो के टॉप में बायें किनारे पर आता है। इसे क्लिक करते ही वीडियो चैट बॉक्स में ही प्ले करने लगता है। अगर आप इस चैट बॉक्स के बाहर भी जाते हैं, तो वीडियो प्ले होता रहेगा।

बता दें कि iPhone यूज़र के लिए पीआईपी मोड जनवरी महीने में रिलीज किया गया था। एंड्रॉयड यूज़र को यह फीचर कुछ दिन पहले ही मिला था। यह फीचर एंड्रॉयड बीटा पर अक्टूबर महीने से उपलब्ध था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp Web, Picture in Picture Mode, Pip mode
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  2. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  3. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  5. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  7. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  8. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  9. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.