• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp पर भेजे गए ऑडियो मैसेज को अब पढ़ भी पाएंगे, ऐसे करें इस्तेमाल

WhatsApp पर भेजे गए ऑडियो मैसेज को अब पढ़ भी पाएंगे, ऐसे करें इस्तेमाल

भारत में वर्तमान में यह फीचर Android डिवाइस के लिए उपलब्ध है और आने वाले समय में इसके iOS डिवाइस पर जारी होने की संभावना है। नीचे हम आपको इस फीचर को इनेबल करने का तरीका बता रहे हैं।

WhatsApp पर भेजे गए ऑडियो मैसेज को अब पढ़ भी पाएंगे, ऐसे करें इस्तेमाल

Photo Credit: WhatsApp

ख़ास बातें
  • WhatsApp 'voice message trascript' फीचर अब भारत में उपलब्ध है
  • फीचर डिफॉल्ट रूप से डिसेबल रहता है
  • इसे सेटिंग्स से इनेबल करना होता है
विज्ञापन
WhatsApp ने अपने वॉयस मैसेज ट्रांसक्रिप्ट (voice message transcript) फीचर को अब भारत में रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस फीचर को पिछले साल नवंबर में पेश किया गया था और अब, आखिरकार इसका बेनिफिट भारतीय व्हाट्सऐप यूजर्स भी उठा सकेंगे। वॉयस मैसेज भेजना, टाइप करने की तुलना में बहुत आसान है। वहीं कुछ लोगों के लिए पढ़ने की तुलना में सुनना ज्यादा दिक्कत वाला काम हो सकता है। WhatsApp वॉयस मैसेज ट्रांसक्रिप्ट फीचर इस समस्या को हल करता है। इस फीचर के तहत वॉयस मैसेज ट्रांसक्राइबर होकर टेक्स्ट में बदल सकता है।

WhatsApp 'voice message trascript' फीचर अब भारत में उपलब्ध है। फीचर डिफॉल्ट रूप से डिसेबल रहता है और इसे सेटिंग्स से इनेबल करना होता है। WhatsApp के मुताबिक, नया फीचर वॉयस मैसेज को टेक्स्ट में ट्रांसक्राइब कर सकता है, ऐसे में आप कुछ भी कर रहे हों, इससे आपको बातचीत चालू रखने में मदद मिलेगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि ट्रांसक्रिप्ट आपके डिवाइस पर जनरेट होते हैं तो ऐसे में वॉट्सऐप समेत कोई भी आपके पर्सनल मैसेज को सुन या पढ़ नहीं सकता है।

WhatsApp वर्तमान में Android पर ट्रांसक्रिप्ट के लिए अंग्रेजी, पुर्तगाली, स्पेनिश और रूसी भाषा में सपोर्ट करता है। वहीं, iOS 16 पर WhatsApp ट्रांसक्रिप्ट फ्रेंच, जर्मन, इटालियन, जापानी, कोरियाई, तुर्की, चीनी और अरबी को भी सपोर्ट करता है। iOS 17 या उसके बाद के वर्जन में डेनिश, फिनिश, हिब्रू, मलय, नॉर्वेजियन, डच, स्वीडिश और थाई भाषा का सपोर्ट मिल रहा है।

भारत में वर्तमान में यह फीचर Android डिवाइस के लिए उपलब्ध है और आने वाले समय में इसके iOS डिवाइस पर जारी होने की संभावना है। नीचे हम आपको इस फीचर को इनेबल करने का तरीका बता रहे हैं:

जैसा कि हमने बताया यह फीचर डिफॉल्ट रूप से डिसेबल रहता है। इस इनेबल करने के लिए बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
  • WhatsApp Settings को खोलें
  • Chats पर टैप करें
  • अब नीचे 'Voice Message Transcripts' ऑप्शन के आगे टॉगल बटन पर टैप कर इसे इनेबल करें
  • अब आपको 'Choose language' दिखाई देगा, जहां आपको अपनी इच्छा अनुसार भाषा को चुनना है।
  • इसके बाद आपके डिाइस पर भाषा का बंडल डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा।
  • कुछ सेकंड के बाद आप इस फीचर को इस्तेमाल कर पाएंगे।

चैट में वॉयस नोट को ट्रांसक्राइब करने के लिए, वॉयस मैसेज को टैप करके रखें, फिर More Options पर टैप करें, यहां आपको Transcribe ऑप्शन दिखाई देगा। इसपर टैप करें। टेक्स्ट ट्रांसक्रिप्ट को वॉयस नोट के समान टेक्स्ट बॉक्स में दिखाया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »