WhatsApp में आया वीडियो कॉल से वॉयस कॉल में स्विच करने वाला फीचर

WhatsApp के लिए यह साल बेहद ही व्यस्त रहा है। इस मैसेजिंग ऐप पर यूज़र के लिए कई नए फीचर रोलआउट किए गए हैं। अब कंपनी एक नए फ़ीचर की टेस्टिंग कर रही है जिसकी मदद से यूज़र आसानी से वॉयस कॉल से वीडियो कॉल में स्विच कर पाएंगे। यह फीचर पहले से बंद रहेगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 26 जुलाई 2017 18:46 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp के लिए यह साल बेहद ही व्यस्त रहा है
  • WhatsApp एंड्रॉयड पर एक नए फीचर की टेस्टिंग चल रही है
  • यूज़र आसानी से वॉयस कॉल से वीडियो कॉल में स्विच कर पाएंगे
WhatsApp के लिए यह साल बेहद ही व्यस्त रहा है। इस मैसेजिंग ऐप पर यूज़र के लिए कई नए फीचर रोलआउट किए गए हैं। कंपनी की कोशिश इंटरफेस को बेहतर बनाने के अलावा कंटेट साझा करने को और आसान बनाने की रही है। अब कंपनी एक नए फ़ीचर की टेस्टिंग कर रही है जिसकी मदद से यूज़र आसानी से वॉयस कॉल से वीडियो कॉल में स्विच कर पाएंगे। यह फीचर पहले से बंद रहेगा। इसके अलावा कंपनी इस साल से बिजनेस सेवा के ज़रिए कमाई करना भी शुरू करेगी। अब इस संबंध में कई नई जानकारियां सामने आई हैं। सबसे मज़ेदार बात यह है कि एक रिपोर्ट में व्हाट्सऐप द्वारा बिजनेस करने वालों के लिए दूसरा ऐप डेवलेप किए जाने की जानकारी दी गई है।

व्हाट्सऐपबीटाइंफो की रिपोर्ट में कहा गया है कि WhatsApp एंड्रॉयड पर एक नए फीचर की टेस्टिंग चल रही है जिसकी मदद से यूज़र वॉयस कॉल से सीधे वीडियो कॉल में स्विच कर सकेंगे। इस फीचर के ज़रिए वीडियो कॉल से वॉयस कॉल में स्विच करना भी संभव होगा। और ऐसा करने के दौरान आपको कॉल डिसकनेक्ट भी नहीं करना होगा। व्हाट्सऐप के मौज़ूदा वर्ज़न में अगर आप किसी वॉयस कॉल के दौरान वीडियो कॉल करने की चाहत रखते हैं तो पहले वॉयस कॉल बंद करने के बाद फिर से वीडियो कॉल करना पड़ता है। लेकिन नए फीचर के जरिए यूज़र को होने वाली यह असुविधा दूर हो जाएगी। नए फीचर को एंड्रॉयड बीटा वर्ज़न 2.17.263 पर जारी किया गया है जिसे पिछले हफ्ते ही रिलीज किया गया था।

टिप्सटर ने पाया कि वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल के नए यूआई में वॉयस कॉल के दौरान स्क्रीन के निचले हिस्से पर एक वीडियो कॉल का बटन नज़र आता है। अगर कोई यूज़र वीडियो कॉल में स्विच करना चाहता है तो उसे इस वीडियो बटन को हिट करना होगा। इसके बाद कैमरा एक्टिव हो जाएगा। इसके बाद वीडियो कॉल करना संभव हो जाएगा। बता दें कि आप जब भी वॉयस कॉल के दौरान वीडियो कॉल में स्विच करना चाहेंगे तो कॉल की शुरुआत दूसरी तरफ मौजूद शख्स की मंजूरी के बाद ही होगी। टिप्सटर ने बताया है कि यह फीचर डिफॉल्ट में डिसेबल है। संभव है कि व्हाट्सऐप यूज़र के लिए आने वाले अपडेट में एक्टिव किया जाए।

इस टिप्सटर ने कंपनी की बिजनेस रणनीति के बारे में भी बताया। पता चला है कि व्हाट्सऐप द्वारा लघु और मध्य उद्योगपतियों के लिए नया ऐप डेवलप किया जा रहा है। यह एंड्रॉयड, आईओएस और विंडोज फोन प्लेटफॉर्म के लिए उपलब्ध होगा। बिजनेस हाउस को अपने ग्राहकों से संपर्क करने के लिए व्हाट्सऐप के बिजनेस ऐप का इस्तेमाल करना होगा। हालांकि, यूज़र तब भी मुख्य ऐप के ज़रिए ही बिजनेस हाउस से संपर्क साध सकेंगे। अगर कोई यूज़र चाहे तो बिजनेस कम्युनिकेशन्स फीचर को डिसेबल भी कर सकते हैं।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  7. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  8. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  9. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  10. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.