WhatsApp यूज़र्स अब एक बार में भेज पाएंगे 30 ऑडियो फाइल्स

Facebook के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp के बीटा वर्जन में आया ये खास फीचर। जानें इसके बारे में।

WhatsApp यूज़र्स अब एक बार में भेज पाएंगे 30 ऑडियो फाइल्स

WhatsApp यूज़र्स अब एक बार में भेज पाएंगे 30 ऑडियो फाइल्स

ख़ास बातें
  • एडमिन को ज्यादा कंट्रोल देने की तैयारी में है WhatsApp
  • फेक न्यूज़ को रोकने के लिए एडमिन कर पाएंगे फॉरवर्ड मैसेज को ब्लॉक
  • आईपैड सपोर्ट आ सकता है स्प्लिट व्यू फीचर के साथ
विज्ञापन
Facebook के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp एक ऐसे फीचर पर काम कर रही है जिसके आने के बाद ग्रुप चैट में 'फ्रिक्वेंटली फॉरवर्ड' मैसेज को ब्लॉक किया जा सकेगा। इस फीचर को हाल ही में लेटेस्ट एंड्रॉयड बीटा अपडेट में भी देखा गया था। फेक न्यूज़ को रोकने के लिए एडमिन 'फ्रिक्वेंटली फॉरवर्ड' मैसेज को ब्लॉक कर पाएंगे।WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ समय पहले बीटा में सामने आए ऑडियो पिकर फीचर को अब रोल आउट कर दिया गया है।

कंपनी आईपैड सपोर्ट के लिए भी काम कर रही है, इसे भी लेटेस्ट आईओएस (iOS) बीटा में स्पॉट किया गया है। व्हाट्सऐप (WhatsApp) iPad सपोर्ट स्प्लिट स्क्रीन और लैंडस्केप मोड जैसे फीचर के साथ आएगा। सबसे पहले बात एंड्रॉयड बीटा की। व्हाट्सऐप (WhatsApp) ने हाल ही में बीटा वर्जन 2.19.97 को जारी किया है।  
 
640t8068

Photo Credit: WABetaInfo

व्हाट्सऐप बीटा बिल्ड ट्रैकर WABetaInfo ने स्पॉट किया कि कंपनी एक ऐसे फीचर पर काम कर रही है जिससे यूज़र को ग्रुप चैट में 'फ्रिक्वेंटली फॉरवर्ड' मैसेज को भेजने से रोका जाए। यह फीचर अभी डेवलपमेंट फेज़ में है तो ऐसे में यूज़र इसे नहीं देख पाएंगे क्योंकि यह फीचर अभी 'बॉय डिफॉल्ट डिसेबल' है।

यह फीचर आने वाले समय में 'ग्रुप सेटिंग्स' में दिया जा सकता है। गौर करने वाली बात यह है कि केवल एडमिन ही इसे देख और एडिट कर पाएंगे। दरअसल व्हाट्सऐप (WhatsApp) फेक न्यूज़ को रोकने के लिए इस फीचर पर काम कर रही है। अगर एडमिन को लगे कि ग्रुप में कई फेक लिंक शेयर हुए हैं तो वह इस फीचर को ऑन कर सकते हैं।
 
ornd8svs

Photo Credit: WABetaInfo

इसके बाद ग्रुप में मौजूद यूज़र 'फ्रिक्वेंटली फॉरवर्ड' मैसेज़ को नहीं भेज पाएंगे। अगर कोई मैसेज़ चार से अधिक बार फॉरवर्ड किया जाएगा तो WhatsApp उसे 'फ्रिक्वेंटली फॉरवर्ड' मार्क कर देगा। अगर एडमिन को ऐसा प्रतीत होता है कि यूज़र केवल रियल न्यूज़ ही फॉरवर्ड कर रहे हैं तो वह इस फीचर को डिसेबल भी कर सकते हैं।

WhatsApp अभी इस फीचर को एंड्रॉयड वर्जन में टेस्ट कर रही है। अभी इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर इस फीचर को कब तक उपलब्ध करा दिया जाएगा। WABetaInfo ने बताया कि कंपनी इस साल जनवरी में ऑडियो पिकर फीचर को लेकर काम कर रही थी और अब इस फीचर को बीटा वर्जन 2.19.89 में उपलब्ध करा दिया गया है।

ऑडियो फाइल को चुनने के लिए यह नए यूआई के साथ आ रहा है। यूज़र फाइल को भेजने से पहले ऑडियो और एलबम आर्ट का प्रीव्यू देख पाएंगे। केवल इतना ही नहीं, एक बार में सिर्फ 30 ऑडियो फाइल को ही भेजा सकेगा। बीटा ट्रैकर वेबसाइट ने कहा कि फीचर को रोल आउट कर दिया गया है और WABetaInfo ने इस फीचर को बीटा वर्जन 2.19.89 और 2.19.97 पर स्पॉट किया है।
 
74n3gl2o

Photo Credit: WABetaInfo

WhatsApp के लेटेस्ट आईओएस (iOS) बीटा वर्जन 2.19.4 को भी जारी कर दिया गया है। WABetaInfo ने आईपैड सपोर्ट को भी स्पॉट किया है लेकिन यह अभी डेवलपमेंट फेज़ में है। इसका मतलब ऐप अभी आईपैड यूज़र के लिए ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं है लेकिन इसे जल्द ही जारी किया जा सकता है। कुछ स्क्रीनशॉट को भी शेयर किया गया है जिसमें नया आईपैड यूआई, रिडिजाइन चैट स्क्रीन के साथ स्प्लिट व्यू सपोर्ट दिखाई दे रहा है।  

WABetaInfo ने नोटिस किया कि आईपैड ऐप में आईफोन ऐप वाले समान फीचर्स है जैसे टच आईडी सपोर्ट आदि। अंतर केवल इतना है कि आईफोन ऐप में कैमरा टैब भी दिया गया है जो आईपैड ऐप में स्पॉट नहीं हुआ है। हो सकता है कि व्हाट्सऐप (WhatsApp) इस टैब को बीटा यूज़र के लिए जारी करने से पहले ऐप में जोड़ दे। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि आखिर कब यह ऐप सपोर्ट जारी किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »