WhatsApp Username Booking: बिना नंबर के शुरू होगी चैट, ऐेसे रिजर्व होगा आपका यूजरनेम

WhatsApp जल्द Username फीचर लॉन्च करेगा, जिससे यूजर्स मोबाइल नंबर शेयर किए बिना भी चैट कर सकेंगे। अगले हफ्ते से Username रिजर्वेशन शुरू होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 जून 2026 11:39 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp पर आएगा Username आधारित चैट फीचर
  • मोबाइल नंबर रहेगा प्राइवेट, अगले हफ्ते शुरू होगी रिजर्वेशन
  • Username Generator और अतिरिक्त Privacy Key भी मिलेगी

WhatsApp जल्द मोबाइल नंबर की जगह Username से चैट करने का ऑप्शन देगा

Photo Credit: WhatsApp

WhatsApp ऐसा फीचर ला रहा है, जिससे यूजर्स बिना अपना मोबाइल नंबर शेयर किए भी चैट कर सकेंगे। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि WhatsApp पर Username सिस्टम शुरू किया जा रहा है। इसकी मदद से लोग फोन नंबर की बजाय यूजरनेम के जरिए एक-दूसरे से संपर्क कर सकेंगे। कंपनी ने बताया है कि यूजरनेम रिजर्वेशन अगले हफ्ते से शुरू होगा, जबकि यह फीचर सभी यूजर्स के लिए इसी साल रोल आउट किया जाएगा।

WhatsApp ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि यूजरनेम सिस्टम यूजर्स की प्राइवेसी को और मजबूत बनाने के लिए लाया जा रहा है। कंपनी के मुताबिक, WhatsApp पर किसी तरह की पब्लिक यूजरनेम डायरेक्टरी नहीं होगी। यानी कोई भी व्यक्ति सिर्फ आपका सही यूजरनेम जानने पर ही पहली बार आपसे संपर्क कर सकेगा।

फोन नंबर रहेगा प्राइवेट

WhatsApp का कहना है कि अगर कोई यूजर अपना यूजरनेम सेट कर देता है, तो पहली बार चैट शुरू करने पर सामने वाले व्यक्ति को उसका मोबाइल नंबर दिखाई नहीं देगा। इससे उन लोगों को फायदा होगा, जो अपना निजी नंबर शेयर किए बिना WhatsApp पर बातचीत करना चाहते हैं।

कंपनी एक ऑप्शनल Username Key फीचर पर भी काम कर रही है। अगर कोई यूजर इसे ऑन करता है, तो सिर्फ यूजरनेम जानने से कोई भी उसे मैसेज नहीं भेज पाएगा। इसके लिए Username Key भी जरूरी होगी, जिससे प्राइवेसी की एक एक्स्ट्रा लेयर शामिल हो जाएगी।

Advertisement

Instagram और Facebook वाला यूजरनेम भी मिलेगा

WhatsApp ने बताया कि क्रिएटर्स, छोटे बिजनेस और ऑर्गेनाइजेशन अपने मौजूदा Instagram या Facebook यूजरनेम को WhatsApp पर भी रिजर्व कर सकेंगे। हालांकि, कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि यह सुविधा सभी यूजर्स के लिए कैसे उपलब्ध होगी।

Username Generator भी मिलेगा

अगर आपका पसंदीदा यूजरनेम पहले से किसी ने ले लिया है, तो WhatsApp एक Username Generator टूल भी देगा। इसकी मदद से यूजर्स अपने लिए मिलते-जुलते दूसरे यूजरनेम चुन सकेंगे।

Advertisement

WhatsApp Username कैसे रिजर्व करें?

फिलहाल यह फीचर रोल आउट नहीं हुआ है। जब आपके अकाउंट में यह उपलब्ध होगा, तब इन स्टेप्स को फॉलो करके यूजरनेम रिजर्व कर सकेंगे।

  • WhatsApp को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करें।
  • ऐप खोलकर Settings में जाएं।
  • Account पर टैप करें।
  • Username ऑप्शन चुनें।
  • अपनी पसंद का उपलब्ध यूजरनेम सलेक्ट करके सेव कर दें।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  2. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  3. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
  4. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  4. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
  5. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  6. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  7. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  8. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  9. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  10. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.