WhatsApp पर खुद बना पाएंगे स्टिकर, थीम का कलर भी होगा चेंज, जानें नया फीचर: रिपोर्ट

WhatsApp एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जो यूजर्स को iOS पर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के लिए थीम एक्सेंट बदलने या चयन करने की सुविधा देगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 जनवरी 2024 15:22 IST
ख़ास बातें
  • Whatsapp पर iOS यूजर ऐप के लिए थीम एक्सेंट बदलने पाएंगे।
  • स्टिकर को एडिट स्टिकर बटन के जरिए एडिट करने की सुविधा मिलेगी।
  • नया स्टिकर एडिटर वर्तमान में बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया जा रहा है।

Photo Credit: Pexols/Anton

WhatsApp एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जो यूजर्स को iOS पर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के लिए थीम एक्सेंट बदलने या चयन करने की सुविधा देगा। फीचर ट्रैकर द्वारा शेयर की गई जानकारी के अनुसार, कंपनी ने हाल ही में iOS पर ऐप के बीटा वर्जन पर ऐप का अपीरियंस (लुक) बदल दिया है, इंटरफेस के कुछ हिस्सों में ग्रीन कलर शामिल किया है। ऐसा लग रहा है कि कंपनी जल्द ही आगामी अपडेट में यूजर्स को ऐप के लिए 5 थीम कलर एक्सेंट में से चयन करने की सुविधा देगी। इस बीच कथित तौर पर नए बीटा वर्जन पर स्टिकर एडिटर फीचर की टेस्टिंग हो रही है।

फीचर ट्रैकर WABetaInfo द्वारा सामने आई जानकारी के अनुसार, iOS अपडेट के लिए हाल ही में वॉट्सऐप बीटा के लिए इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में कुछ कोड शामिल हैं जिससे पता चला है कि यूजर्स जल्द ही UI के कुछ हिस्सों की थीम के लिए एक एक्सेंट कलर चुन पाएंगे। इनमें चैट लिस्ट के दाईं ओर मैसेज की संख्या, स्टेटस अपडेट के चारों ओर सर्किल, नीचे चयनित टैब के कलर और इंटरफेस पर कुछ बटन शामिल हैं।
Advertisement

iOS पर WhatsApp के नए स्टेबल वर्जन पर ये UI एलिमेंट ब्लू कलर एक्सेंट के साथ नजर आते हैं। WABetaInfo द्वारा 5 कलर एक्सेंट वाला एक स्क्रीनशॉट शेयर किया गया था, जिसमें वॉट्सऐप के ग्रीन एक्सेंट, मौजूदा ब्लू ऑप्शन, एक ऑफ-व्हाइट कलर, पिंक और पर्पल कलर के बीच एक ऑप्शन नजर आया था। कथित तौर पर यूजर्स को जानकारी दी जाएगी कि 5 ऑप्शन में से एक का चयन करने से सिर्फ ऐप का मेन ब्रांडिंग कलर अपडेट होगा।

WABetaInfo के अनुसार, एक नया वर्जन वॉट्सऐप बीटा iOS 24.1.10.72 के लिए एक नए फीचर के सपोर्ट के साथ TestFlight प्रोग्राम के जरिए टेस्टर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। बीटा टेस्टर्स अब एक नए स्टिकर एडिटर का इस्तेमाल कर सकते हैं जो अन्य स्टिकर ऐप्स की जरूरत को पूरी तरह खत्म कर सकता है।
Advertisement

WABetaInfo द्वारा शेयर की गई जानकारी के अनुसार, मौजूदा स्टिकर को टैप करने से बीटा टेस्टर्स को एडिट स्टिकर बटन के जरिए एडिट करने की सुविधा मिलेगी। इस बीच क्रिएट योर ओन नाम एक दूसरा बटन यूजर्स को ऐप पर अपने खुद के स्टिकर बनाने की सुविधा देगा। स्टिकर बनाते हुए यूजर्स अपने स्मार्टफोन पर फोटो से बैकग्राउंड भी हटा सकेंगे।
Advertisement

फीचर ट्रैकर के अनुसार, नया स्टिकर एडिटर वर्तमान में बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया जा रहा है। कलर एक्सेंट पिकर को टेस्टर्स के लिए उपलब्ध होने में कुछ समय लग सकता है। वॉट्सऐप आमतौर पर दोनों प्लेटफार्म्स के बीच समान फीचर बनाए रखता है। इसलिए ये फीचर्स भविष्य में एंड्रॉइड पर वॉट्सऐप के लिए आने की भी उम्मीद है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp Beta, WhatsApp Features, Meta iOS

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  8. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  10. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.