WhatsApp पर जुड़ा नया ‘Add to Cart’ बटन, शॉपिंग अनुभव होगा और बेहतर

कार्ट फीचर का इस्तेमाल करते हुए यूज़र्स विभिन्न आइट्मस को एक सिंगल मैसेज में ऑर्डर प्लेस कर सकते हैं, इसके अलावा व्हाट्सऐप ने बिजनेस अकाउंट्स के लिए ऑर्डर मैनेज करना भी आसान कर दिया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2020 12:57 IST
ख़ास बातें
  • ‘Add to Cart’ बटन से व्हाट्सऐप पर और बेहतर होगा शॉपिंग अनुभव
  • कार्ट में विभिन्न प्रोडक्ट एड कर सकते हैं यूज़र्स
  • WhatsApp Pay का इस्तेमाल करके पेमेंट की प्रक्रिया भी हो सकती है पूरी

WhatsApp ने मर्चेंट्स के लिए 'ओपन फॉर बिजनेस' स्टीकर पैक भी पेश किया है

WhatsApp ने नया ‘Add to Cart' बटन ऐप पर पेश किया है, जो कि इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर शॉपिंग एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाने वाला है। हाल ही में Facebook के स्वामित्व वाली कंपनी ने ऐप में 'शॉपिंग बटन' पेश किया था, जिसके जरिए यूज़र्स आसानी से प्लेटफॉर्म पर मौजूद बिजनेस के कैटालॉग को ब्राउज़ कर सकते हैं और अपना ऑर्डर प्लेस कर सकते हैं। वहीं, अब 'कार्ट' फीचर के माध्यम से व्हाट्सऐप ने प्लेटफॉर्म पर शॉपिंग के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक कदम और आगे बढ़ा लिया है। इस फीचर में यूज़र्स अलग-अलग प्रोडक्ट्स को देख सकते है, कार्ड में ऑर्डर बिल्ड करके अपना ऑर्डर प्लेस कर सकते हैं और व्हाट्सऐप पे के जरिए ऑर्डर की पेमेंट भी कर सकते हैं।

WhatsApp के लेटेस्ट अपडेट में ‘Add to Cart' बटन को जोड़ा गया है, जिसके जरिए यूज़र्स ऐप पर मौजूद व्हाट्सऐप बिजनेस अकाउंट के कैटालॉग को ब्राउज़ कर सकते हैं। इस नए बटन के माध्यम से यूज़र्स एक मर्चेंट से एक कार्ट में कई आइटम को जोड़ सकते हैं और मर्चेंट के साथ शेयर करके अपना ऑर्डर प्लेस कर सकते हैं।   
Advertisement

किसी दूसरी ई-कॉमर्स वेबसाइट या फिर मोबाइल ऐप की तरह व्हाट्सऐप यूज़र्स को कार्ट में प्रोडक्ट लिस्ट जोड़ने पर रिमूव करने का भी विकल्प देता है। यूज़र्स बिजनेस अकाउंट के कैटलॉग को ब्राउज़ करते वक्त न्यू के आइकन पर क्लिक करके उन सभी आइट्मस को देख सकते हैं, जिन्हें उन्होंने अपने कार्ट में एड किया है।
 

एक बार कार्ट में आइटम एड हो जाने के बाद, सिंगल मैसेज व्हाट्सऐप बिजनेस अकाउंट से जुड़े सेलर के पास साझा कर दिया जाता है। सेलर इसके बाद ऑर्डर कंफर्म होने का रिप्लाई देता है। व्हाट्सऐप पे के जरिए पेमेंट की प्रक्रिया भी पूरी की जा सकती है, जिसके बाद डिलिवरी प्रक्रिया शुरू हो जाती है। व्हाट्सऐप ने मर्चेंट्स के लिए 'ओपन फॉर बिजनेस' स्टीकर पैक भी पेश किया है, जो कि प्लेटफॉर्म पर ग्रुप और चैट्स के साथ बिजनेस को प्रमोट करने के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
Advertisement

कार्ट फीचर का इस्तेमाल करते हुए यूज़र्स विभिन्न आइट्मस को एक सिंगल मैसेज में ऑर्डर प्लेस कर सकते हैं, इसके अलावा व्हाट्सऐप ने बिजनेस अकाउंट्स के लिए ऑर्डर मैनेज करना भी आसान कर दिया है।
Advertisement

व्हाट्सऐप का यह नया अनुभव ग्लोबली यूज़र्स के लिए लाइव कर दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp Business, WhatsApp carts, WhatsApp
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  5. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.