WhatsApp यूज़र जल्द करेंगे तय, कौन जोड़ सकता है ग्रुप में

WhatsApp ग्रुप इनविटेशन फीचर अभी ऐप के आईफोन वर्ज़न तक सीमित है। इसके बारे में जानकारी WABetaInfo द्वारा दी गई।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 14 फरवरी 2019 19:35 IST
ख़ास बातें
  • ग्रुप ऑपशन में यूज़र तीन विकल्प में से एक को चुन पाएंगे
  • यह फीचर “Privacy” सेक्शन का हिस्सा होगा
  • ग्रुप लिंक इनवाइट के ज़रिए व्हाट्सऐप ग्रुप का हिस्सा बनने की सुविधा अब भी
WhatsApp इस्तेमाल करने के दौरान कई बार ऐसा होता है कि चाहत के बिना भी किसी दूसरे शख्स द्वारा आपको किसी ग्रुप का हिस्सा बना दिया जाता है। ऐसे में आपके पास ग्रुप को डिलीट करने का अलावा कोई विकल्प नहीं रह जाता है। ऐसा लगता है कि इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को यूज़र्स को हो रही इस दिक्कत का अंदाज़ा है। तभी व्हाट्सऐप में नया फीचर लाने की तैयारी चल रही है जिससे यूज़र आसानी से तय कर पाएंगे कि उन्हें ग्रुप में जोड़ा जाया या नहीं। यह फीचर संभवत: इनविटेशन के आधार पर काम करेगा। इसकी मदद से यूज़र तय कर पाएंगे कि कौन उन्हें व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ सकता है। इस फीचर की टेस्टिंग आईफोन पर चल रही है। यह टेस्ट फ्लाइट प्रोग्राम का हिस्सा है। इसे जल्द ही अगले बीटा अपडेट के ज़रिए आईफोन व्हाट्सऐप का हिस्सा बनाया जाएगा।

WhatsApp ग्रुप इनविटेशन फीचर अभी ऐप के आईफोन वर्ज़न तक सीमित है। इसके बारे में जानकारी WABetaInfo द्वारा दी गई। फीचर को जल्द ही ऐप के एंड्रॉयड वर्ज़न का हिस्सा बनाया जाएगा। हालांकि, ग्रुप इनविटेशन कंट्रोल फंक्शन अभी इनएक्टिव स्टेट में है। क्योंकि अभी यह डेवलपमेंट स्टेज है। यह फीचर “Privacy” सेक्शन का हिस्सा होगा। WhatsApp आईफोन यूज़र Settings > Account > Privacy > Groups में जाकर इस फीचर की जांच कर सकते हैं।

ग्रुप ऑपशन में यूज़र तीन विकल्प में से एक को चुन पाएंगे। यह तब एक्टिव होगा जब कोई व्हाट्सऐप ग्रुप एडमिन किसी यूज़र को ग्रुप में एड करने की कोशिश करेगा। पहला विकल्प “Everyone” होगा। इसमें कोई भी व्हाट्सऐप यूज़र आपको ग्रुप का हिस्सा बना सकेगा। दूसरा ऑपशन होगा, “My Contacts”। इसमें यूज़र के कॉन्टेक्ट लिस्ट में मौज़ूद एडमिन ही उस यूज़र को ग्रुप का हिस्सा बना पाएंगे। बाकी व्हाट्सऐप यूज़र को ग्रुप का हिस्सा बनाने के लिए इनविटेशन भेजना होगा। यहां यूज़र रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट या डिक्लाइन कर सकता है।

आखिर में विकल्प होगा- “Nobody”। इसे एक्टिव करने के बाद आपको कोई भी किसी भी व्हाट्सऐप ग्रुप का हिस्सा नहीं बना पाएगा। इसको इनेबल करने का मतलब है कि सभी ग्रुप एडमिन को किसी यूज़र को व्हाट्सऐप ग्रुप का हिस्सा बनाने के लिए इनविटेशन भेजना होगा। हालांकि, यूज़र को इस इनविटेशन पर 72 घंटों पर फैसला करना होगा। अगर इनवाइट एक्सपायर हो जाता है तो ऐसे में किसी ग्रुप का हिस्सा बनने के लिए यूज़र को एडमिन द्वारा फिर से इनविटेशन का इंतज़ार करना होगा। हालांकि, यूज़र ग्रुप लिंक इनवाइट के ज़रिए व्हाट्सऐप ग्रुप का हिस्सा अब भी बन सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, Group Invitation
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  2. OnePlus 16 में होंगे दो 200MP कैमरे, 9000mAh की विशाल बैटरी!, लॉन्च से पहले हो गया खुलासा
  3. Oppo K14x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  4. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  5. Redmi Note 15 Pro 5G vs Vivo V60e vs Realme 15 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google का Nano Banana Pro फ्री में कैसे करें इस्तेमाल, ये है स्टेप बाय स्टेप तरीका
  2. 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Nothing फोन पर 2026 में आया जबरदस्त डिस्काउंट, देखें डील
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का दबदबा बरकरार, Ola Electric की सेल्स घटी
  4. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में iPhone की बढ़ी डिमांड, वैल्यू में Apple की रिकॉर्ड हिस्सेदारी
  5. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  6. Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट
  7. Firefox और Thunderbird यूजर्स सावधाव! भारत सरकार ने जारी किया अलर्ट, तुरंत करें ये काम
  8. Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G बजट फोन हुए लॉन्च, इनमें है 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी, जानें कीमत
  9. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
  10. Oppo K14x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.