व्हाट्सऐप से आप कर पाएंगे वीडियो कॉल, जानकारी हुई लीक

व्हाट्सऐप से आप कर पाएंगे वीडियो कॉल, जानकारी हुई लीक
विज्ञापन
मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सितंबर 2015 में इसके एक्टिव उपयोगकर्ताओं की संख्या 90 करोड़ पार कर चुकी थी। इस ऐप को यूज़र मैसेजिंग और वॉयस कॉल के लिए करते हैं, लेकिन वीडियो कॉलिंग फ़ीचर नहीं मौजूद होने के कारण यह हैंगआउट्स और स्काइप जैसे ऐप से पिछड़ता हुआ नज़र आता है।

अब एक रिपोर्ट सामने आई है जो इस ओर इशारा करती है कि व्हाट्सऐप में जल्द ही वीडियो कॉल सपोर्ट मुहैया कराई जाएगी। जर्मनी की एक वेबसाइट ने व्हाट्सऐप के आईओएस ऐप के स्क्रीनशॉट साझा किए हैं जो कथित तौर पर वीडियो कॉल के हैं।

इन स्क्रीनशॉट के आधार पर कहा जा सकता है कि व्हाट्सऐप के वीडियो कॉल फ़ीचर का इंटरफेस बहुत हद वॉयस कॉल सपोर्ट के इंटरफेस जैसा ही है। इंटरफेस पर हरे रंग के टैब ज़्यादा नज़र आ रहे हैं। स्क्रीनशॉट में यह भी दिख रहा है कि यूज़र को म्यूट करने का विकल्प मिलेगा और वीडियो कॉल के दौरान कैमरा भी स्विच किया जा सकेगा।

वेबसाइट के मुताबिक, व्हाट्सऐप के 2.12.16.2 आईओएस वर्ज़न को आंतरिक तौर पर टेस्ट किया जा रहा है। इस वर्ज़न में ही कथित तौर पर वीडियो कॉल सपोर्ट मौजूद है। जानकारी दी गई है कि वीडियो कॉल को टेस्टिंग डेवलपर और बीटा टेस्टर द्वारा भी की जा रही है। अब तक वीडियो कॉल सपोर्ट को लेकर व्हाट्स ऐप की ओर से तो कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे अगले साल की शुरुआत में रोलआउट किया जाएगा।

वीडियो कॉल के अलावा व्हाट्स ऐप द्वारा मल्टी-टैब यूज़र इंटरफेस को भी टेस्ट किया जा रहा है। यह यूआई यूज़र को एक चैट टैब से दूसरे चैट टैब में सीधे जाने की इज़ाजत देगा, बिना ऐप के होम चैट स्क्रीन पर लौटे हुए। व्हाट्सऐप के मल्टी-टैब सपोर्ट के बारे में अभी बेहद ही कम जानकारी उपलब्ध है।

याद दिला दें कि व्हाट्स ऐप ने एंड्रॉयड यूज़र के लिए इस साल मार्च महीने में वॉयस कॉल सपोर्ट रोल आउट करना शुरू किया था। हम वीडियो कॉल सपोर्ट को अगले साल इसी महीने के आसपास लॉन्च किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं। ज्ञात हो कि व्हाट्स ऐप की मालिक कंपनी फेसबुक के मैसेंजर ऐप में वीडियो कॉल फ़ीचर पहले से ही मौजूद है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  2. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  4. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  5. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  6. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  7. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  8. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »