WhatsApp में जल्द ही स्टीकर्स सर्च करने की सुविधा, बीटा वर्ज़न में मिली झलक

लेंस बटन पर टैप करने पर WhatsApp पर एक नई स्क्रीन ओपन हो जाएगी, जिसमें आपको सर्च बार नज़र आएगा। इसके साथ ही आपको स्टोर स्टीकर्स अलग-अलग टैब में नज़र आएंगे, जिनके नाम Love, Greetings, Happy, Sad, Angry और Celebrate आदि दिए गए हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 17 अगस्त 2020 12:46 IST
ख़ास बातें
  • साल 2018 में स्टीकर पैक लेकर आया था WhatsApp
  • स्टीकर्स को अलग-अलग भावनाओं के तहत विभिन्न कैटेगरी टैब्स दी गई है
  • बीटा वर्ज़न में भी स्थायी नहीं है यह स्टीकर सर्च फीचर

WhatsApp के लेटेस्ट बीटा वर्ज़न को गूगल प्ले से कर सकते हैं डाउनलोड

WhatsApp ने दो साल पहले यूज़र्स की चैट को और सुविधाजनक बनाने के लिए अपना स्टीकर पैक पेश किया था, हालांकि स्टीकर लॉन्च के दो साल बाद व्हाट्सऐप ने आखिरकार स्टीकर्स को ढूंढने की समस्या को भी आसान बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। जी हां, व्हाट्सऐप जल्द ही अपने स्टीकर पैक के लिए सर्च की सुविधा पेश करने जा रहा है, जिसमें यूज़र्स अपने मन-पसंदीदा स्टीकर्स को सर्च करके आसानी से भेज सकेंगे। लेटेस्ट व्हाट्सऐप एंड्रॉयड वर्ज़न में इस नई सुविधा की झलक दिखी है। यह एक नए सर्च बार के साथ आता है, जो कि स्टीकर कलेक्शन को ढूंढने में मदद करता है। इसके अलावा व्हाट्सऐप पर विभिन्न स्टीकर्स को उनकी भावनाओं के आधार पर अलग-अलग कैटेगरी टैब्स में पेश किया गया है, जैसे कि Love, Greetings और Happiness आदि।
 

इस फीचर की जानकारी सबसे पहले व्हाट्सऐप फीचर ट्रैकर WABetaInfo द्वारा दी गई है, जिसके मुताबिक एंड्रॉयड के व्हाट्सऐप वर्ज़न 2.20.198.5 बीटा में यह बदलाव देखा गया है। यह नया बदलाव एक नया लेंस बटन लेकर आया है, जो कि emoji, GIF और sticker shortcuts के साथ स्थित है। इसकी सहायता से आप उपलब्ध स्टीकर्स को सर्च कर सकेंगे। एक बार जब आप बटन पर टैप करते हैं, तो व्हाट्सऐप पर एक नई स्क्रीन ओपन होगी जिसमें आपको सर्च बार नज़र आएगा, इसके साथ ही आपको स्टोर स्टीकर्स अलग-अलग टैब में नज़र आएंगे, जिनके नाम Love, Greetings, Happy, Sad, Angry और Celebrate आदि दिए गए हैं।

आप स्टीकर्स के लिए एक टैब से दूसरे टैब में मूव भी कर सकते हैं। इसके अलावा व्हाट्सऐप को स्टीकर सर्च करने के लिए नया सर्च बार भी देगा, जिसमें आप अपनी भावना के स्टीकर्स को टाइप करके सर्च कर सकते हैं।

गौर करने वाली बात यह है कि व्हाट्सऐप का यह सर्च फीचर अस्थायी है, जो कि पहली बार इसस्तेमाल के बाद ही गायब हो जाता है। इसका मतलब यह है कि आप स्थायी रूप से बीटा वर्ज़न पर भी लेंस बटन फीचर को नहीं देख पाएंगे। हालांकि, एक बार भी दिखने से समझ आ जाता है कि मैसेजिंग ऐप की यह सविधा किस तरह से काम करेगी।
Advertisement

आप स्टीकर सर्च फीचर का इस्तेमाल करने के लिए व्हाट्सऐप के लेटेस्ट बीटा वर्ज़न को गूगल प्ले से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप APK Mirror से APK file को भी डाउनलोड कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp for Android, WhatsApp beta, WhatsApp
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.