WhatsApp नए वेब सेशन के लिए जल्द पेश करेगा फिंगरप्रिंट सिक्योरिटी फीचर

हर बार WhatsApp अपडेट इंस्टॉलेशन के बाद हाल ही में इस्तेमाल किए इमोजी ऐप से मिट जाते थे, जिस समस्या का निवारण कथित रूप से एंड्रॉयड के लिए लेटेस्ट WhatsApp 2.20.200.10 बीटा अपडेट में कर दिया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 17 सितंबर 2020 13:33 IST
ख़ास बातें
  • लेटेस्ट WhatsApp अपडेट इमोजी डिलीट होने की समस्या को भी फिक्स करता है
  • फिंगरप्रिंट सिक्योरिटी फीचर पर फिलहाल काम चल रहा है
  • एंड्रॉयड के लिए लेटेस्ट वर्ज़न WhatsApp 2.20.200.10 बीटा में दिखा नया फीच
WhatsApp कथित रूप से एक नई सुविधा पर काम कर रहा है, जो कि यूज़र्स को फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल करके नए WhatsApp Web सेशन को सुरक्षित रखने की अनुमति देता है। इस नई सुविधा के आने के बाद आपकी चैट्स को एक नए स्तर की सुरक्षा प्राप्त होगी, जो कि आपकी गैर-मौजूदगी में किसी दूसरे को नया वेब सेशन क्रिएट करने की अनुमति नहीं देगी। फिलहाल, यह नया फीचर लेटेस्ट बीटा में अंडर डेवलपमेंट में है। इसके अलावा एंड्रॉयड के लिए नया व्हाट्सऐप अपडेट एक बग फिक्स भी लेकर आया है, जो कि ऐप में हर अपडेट इंस्टॉल के बाद हाल ही में इस्तेमाल किए इमोजी को मिटा देता है।

WABetaInfo ने एंड्रॉयड के लिए लेटेस्ट WhatsApp 2.20.200.10 बीटा में खोज करके पाया कि इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप एक ऐसी क्षमता पर काम कर रहा है, जिसके सहारे यूज़र्स नए व्हाट्सऐप वेब सेशन क्रिएशन की पुष्टि अपने फिंगरप्रिंट के इस्तेमाल से कर सकते हैं। यह फीचर विशेष रूप से यूज़र्स की प्राइवेसी व सिक्योरिटी को एक स्तर आगे बढ़ाएगा। यह फीचर सुनिश्चित करता है कि कोई भी आपके फोन का इस्तेमाल करके चोरी से नए सेशन को क्रिएट न कर सके। ट्रैकर की रिपोर्ट बताती है कि व्हाट्सऐप फिलहाल इस फीचर को लागू करने की प्रक्रिया पर काम कर रहा है, और इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ उपलब्ध कराया जा सकता है। इसका मतलब यह है कि यह फीचर आपको इस लेटेस्ट अपडेट के साथ प्राप्त नहीं होगा, इसके लिए आपको अभी थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ेगा।  

एंड्रॉयड के लिए लेटेस्ट WhatsApp 2.20.200.10 बीटा अपडेट हाल ही में इस्तेमाल किए इमोजी से जुड़ी समस्या को हल करने के लिए बग फिक्स लेकर आया है, जो कि  2.20.200. के बाद से कई वर्ज़न में देखा गया है। इस बग की वजह से हर बार व्हाट्सऐप अपडेट इंस्टॉलेशन के बाद हाल ही में इस्तेमाल किए इमोजी ऐप से मिट जाते हैं। कथित रूप से एंड्रॉयड के लिए लेटेस्ट WhatsApp 2.20.200.10 बीटा अपडेट में इस बग को फिक्स कर दिया गया है।

कुछ दिन पहले एंड्रॉयड के लिए WhatsApp 2.20.200.6 बीटा में कंपनी ने ऐप में डिफॉल्ट स्टीकर लिस्ट में एक नया स्टीकर पैक जोड़ा था, जिसका नाम Usagyuuun है। इस एनिमेटिड स्टीकर पैक को Quan Inc द्वारा बनाया गया है और अब इसे एंड्रॉयड में सभी नए बीटा के लिए लाइव कर दिया गया है। इस स्टीकर पैक में सफेद कार्टून कैरेटर दिखाया गया है, जो कि अलग-अलग भावनाओं को स्टीकर्स के माध्यम से व्यक्त करता है, जैसे खुशी, उदासी, प्यार आदि। इसके अलावा, व्हाट्सऐप कथित रूप से अलग-अलग चैट में वॉलपेपर बदलने की क्षमता पर भी काम कर रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp Web, WhatsApp for Android
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.