WhatsApp को अब यूज़र्स आसानी से बता पाएंगे ऐप की कमी

WhatsApp यूज़र्स के लिए बग रिपोर्ट करने और शिकायतों के लिए एक अलग ईमेल आईडी (support@whatsapp.com) भी प्रदान करता है, जहां वह अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। हालांकि, नई सुविधा के बाद यूज़र्स को इन-ऐप ही बग की रिपोर्ट व शिकायत करने में आसानी होगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2020 15:53 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp इन-ऐप सपोर्ट के लिए जोड़ेगा 'Contact us' पेज
  • यूज़र्स अपने डिवाइस संबंधी जानकारी डाल सकते हैं
  • व्हाट्सऐप सपोर्ट एग्जिक्यूटिव सदस्य सीधे कर सकेंगे शिकायतकर्ता से बात
WhatsApp कथित रूप से यूज़र्स के लिए इन-ऐप सपोर्ट जोड़ने की तैयारी कर रहा है, जिसके बाद यूज़र्स सीधे मैसेजिंग ऐप के माध्यम से बग की शिकायत कर सकते हैं। यह नई जानकारी एंड्रॉयड के लिए नए व्हाट्सऐप बीटा वर्ज़न के जरिए सामने आई है। माना जा रहा है कि यह सुविधा व्हाट्सऐप सेटिंग् मैन्यू का ही हिस्सा होगी, जिसके अंदर इस सुविधा को समर्पित 'Contact us' का पेज उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, Facebook के स्वामित्व वाली कंपनी द्वारा इस सुविधा को सार्वजनिक करना रहता है। बीटा टेस्टर्स को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

WhatsApp फीचर ट्रेकर WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, Android के लिए WhatsApp 2.20.202.7 बीटा में इन-ऐप सपोर्ट की जानकारी सामने आई है। यह सुविधा Contact us पेज के माध्यम से उपलब्ध होगी, जिसके अंदर यूज़र्स को अपनी शिकायत टेक्स्ट फॉर्म में टाइप करनी होगी।
Advertisement
 

चेकबॉक्स भी टेक्स्ट फील्ड के अलावा एक विकल्प के रूप में प्रदान किया जाएगा, जिसमें डिवाइस इनफोर्मेशन शामिल होगी। इसमें यूज़र्स सिस्टम डिटेल्स और लॉग्स को शामिल कर सकेंगे, ताकि व्हाट्सऐप टीम यूज़र की समस्या को समझ सके। हालांकि, टेक्स्ट मैसेज, मीडिया फाइल्स और स्टेटस अपडेट इस इन-ऐप सपोर्ट के जरिए प्रदान किए जाने वाले लॉग का हिस्सा नहीं होंगे।  

यदि सपोर्ट एग्जिक्यूटिव रिपोर्ट की गई समस्या को सुधार करने में सक्षम हैं, तो व्हाट्सऐप उन्हें व्हाट्सऐप सपोर्ट चैट के माध्यम से सीधे शिकायतकर्ता के साथ संवाद की इज़ाजत देता है। WABetaInfo ने यह भी जानकारी दी कि शिकायतकर्ता और सपोर्ट एग्जिक्यूटिव के बीच की बातचीत खत्म होने के बाद चैट खुद-ब-खुद बंद हो जाएगी।  
Advertisement

आपको बता दें, व्हाट्सऐप यूज़र्स के लिए बग रिपोर्ट्स और शिकायतों के लिए एक अलग ईमेल आईडी (support@whatsapp.com) भी प्रदान करता है, जहां वह अपनी शिकायत कर सकते हैं। हालांकि, नई सुविधा के बाद यूज़र्स को इन-ऐप बग की रिपोर्ट व शिकायत करने में आसानी होगी।
Advertisement

हालांकि, इन-ऐप सपोर्ट पर फिलहाल काम चल रहा है, अभी लेटेस्ट बीटा वर्ज़न में भी इस सुविधा को नहीं देखा जा सकता। माना जा रहा है कि भविष्य में आने वाले बिल्ड में इस सुविधा को उपलब्ध करा दिया जाएगा।

इन-ऐप सपोर्ट के अलावा, हाल ही के बीटा अपडेट में जानकारी मिली थी कि व्हाट्सऐप जल्द ही नए फीचर्स लेकर आने वाला है, जिसमें एक्सपायरिंग मीडिया और मल्टीपल डिवाइस सपोर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। इस महीने की शुरुआत में ज़ारी किए बीटा वर्ज़नन में ‘Always Mute' फीचर प्राप्त हुआ था, जिसमें 1 साल के विकल्प को हटाकर हमेशा चैट को म्यूट करने की सुविधा प्रदान की गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp beta for Android, WhatsApp for Android, WhatsApp
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  2. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  4. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  5. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  6. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  7. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  8. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  9. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  10. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.